Bihar News: होली को लेकर बोली मेयर, जुम्मे का टाइम नहीं बदल सकता। 

बिहार के दरभंगा से मेयर अंजुम आरा (Mayor Anjum Ara) ने दरभंगा शहर के वासियों से अपील की है और कहा है कि साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली....

Mar 12, 2025 - 12:51
77 Views
Bihar News: होली को लेकर बोली मेयर, जुम्मे का टाइम नहीं बदल सकता। 

बिहार में होली वाले दिन जुम्मे की नमाज के वक़्त समय को बदलने की मांग पर मेयर ने कहा कि जुम्मे की नमाज का वक्त नहीं बदला जा सकता। आगे कहा कि रमजान में जुम्मे का समय नहीं बदल सकता।

  • जुम्मे के टाइम को नहीं बढ़ाया जा सकता

देश भर में होली का त्यौहार शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा और इसी दिन रमजान का दूसरा जुम्मा भी है। ऐसे में कई राज्यों की सरकार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखकर अपने-अपने त्यौहार मनाने की अपील की है। वहीं कई राज्यों में जुम्मे की नमाज का टाइम भी बदला जा चुका है। लेकिन बिहार के दरभंगा से मेयर अंजुम आरा ने दरभंगा शहर के वासियों से अपील की है और कहा है कि साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली को रोका जाय क्योंकि जुम्मा का टाइम आगे नहीं जा सकता है। इसीलिए 2 घंटे का होली के त्योहार पर होना चाहिए। वही मस्जिद और नमाज पढ़ने वाले लोगों से 2 घंटे के लिए दूरी बनाकर रखें। उन्होंने आगे कहा कि कई बार होली और रमजान साथ में पड़े हैं और दोनों समुदाय के लोगों ने साथ में से मनाया भी है और भाईचारा कायम भी रखा है।

Also Read- Bihar News: बिहार में BJP विधायक ने मुसलमानों को दी नसीहत, अगर रंग से है दिक्कत तो घर से ना निकले बाहर, सियासी घमासान हुआ शुरू।

  • कई जगह पर बदला गया जुम्मे की नमाज का टाइम

झांसी की जामा मस्जिद और मिर्जापुर में जुमे की नमाज का समय बदला गया है, ताकि होली के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं, संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद इस मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है और इसे स्थगित भी किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति होली के दिन नमाज पढ़ना चाहता है, तो वह अपने घर में पढ़ सकता है, और मस्जिद जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, साथ ही रंग से परहेज करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow