Bihar: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे बाबाओ को हम बंदर कहते हैं

छतरपुर के बागेश्वर धाम के महाराज आचार्य धीरेंद्र शास्त्री हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह ऐसा कोई ना कोई बयान देते रहते हैं जिससे लोग उनके बयान पर नाराजगी जाहिर करते ..

Feb 23, 2025 - 21:22
 0  73
Bihar: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पप्पू यादव, बोले- ऐसे बाबाओ को हम बंदर कहते हैं

सांसद पप्पू यादव बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बाबाओ को हम नहीं मानते हैं ऐसे बाबाओ को हम बंदर कहते हैं।

  • हिंदू जागने वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव

छतरपुर के बागेश्वर धाम के महाराज आचार्य धीरेंद्र शास्त्री हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह ऐसा कोई ना कोई बयान देते रहते हैं जिससे लोग उनके बयान पर नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में महाकुंभ में 50 से 60 करोड लोगों के द्वारा डुबकी लगाई जाने के मामले में धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा एक बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू जाग रहा है।

Also Read: Viral News: रील बनाने के लिए बाबा का मजाक उड़ा रहा था लड़का, फिर बाबा ने लड़के को सिखाया सबक

उनके इस बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा ये कौन आप लोग आगेश्वर-बागेश्वर की बात करते हैं। यह आस्था से जुड़ी चीज है, जब बागेश्वर पैदा नहीं हुआ था, जब इनके मां-बाप पैदा नहीं हुए थे, उसके पहले से कुंभ चला आ रहा है। इसको कुंभ के बारे में क्या पता है?"

  • सनातन पहले से मजबूत है

सांसद ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुए कुंभ स्नान का जिक्र करते हुए इसे महापाप और महाझूठ बताया। उनके अनुसार, अंबेडकरवादी और कुछ अन्य समुदायों के लोग कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में शामिल नहीं होते, और कुछ लोग तथ्यों को गिनती के रूप में पेश कर रहे हैं जो गलत है।
सांसद ने यह भी कहा कि सनातन धर्म पहले से ही मजबूत है और इसे अन्य समुदायों द्वारा विवादास्पद बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका यह बयान राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक विचारधारा के बीच के टकराव को उजागर करता है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि सनातन पहले से ही मजबूत है। कुछ बाबाओ के द्वारा ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं जिससे सनातन बदनाम हो। ऐसे लोगों को हम बंदर कहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow