Viral News: रील बनाने के लिए बाबा का मजाक उड़ा रहा था लड़का, फिर बाबा ने लड़के को सिखाया सबक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें खासतौर पर बाबाओ के वीडियो हैं। जिसमें बाबाओ के अजीबोगरीब करना में दे...

Feb 23, 2025 - 21:20
 0  93
Viral News: रील बनाने के लिए बाबा का मजाक उड़ा रहा था लड़का, फिर बाबा ने लड़के को सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का बाबा के साथ चलता हुआ दिखाई देता है और रील बनवाने लगता है। तभी बाबा को गुस्सा आ जाता है और लड़के को सबक सिखा देते हैं।

  • बाबा की नकल करना लड़के को पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें खासतौर पर बाबाओ के वीडियो हैं। जिसमें बाबाओ के अजीबोगरीब करना में देखे जा रहे हैं और यूट्यूबर पर लगातार कुंभ में पहुंचकर बाबाओ के ऐसे-ऐसे वीडियो बना रहे हैं जिस पर बाबाओ को खुद गुस्सा आ रहा है। ऐसे में बाबा लोगों को सबक सिखाने का काम भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक बाबा जिन्होंने अपने एक हाथ को हवा में उठाया हुआ है, वो रास्ते में जा रहे हैं।

Also Read: Maha Kumbh 2025: दावा- गंगाजल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पनप ही नहीं सकता, लाखों लोगों के बीच पद्मश्री डॉक्टर अजय सोनकर ने गंगा जल पीकर दिखाया

लोग उन्हें देखकर उनका वीडियो भी बना रहे हैं। एक लड़का उनके बगल में चलने लगता है और वो उनकी नकल भी करता है। रील बनाने के लिए वो भी अपने एक हाथ को हवा में उठाकर बाबा के साथ में ही चलने लगता है। इस तरह उसने बाबा का मजाक बनाया जो बाबा ने देख लिया। बाबा लड़के की हरकत को देखकर काफी गुस्से में आ गए और लड़के को सबक सिखाने के लिए थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ पढ़ने के बाद लड़का तुरंत वहां से भाग जाता है।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @coolfunnytshirt नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 33000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही 1800 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बहुत बढ़िया, एक लात भी मारनी थी। दूसरे यूजर ने लिखा छपरी को जोरदार थप्पड़ दिया। तीसरे यूजर ने लिखा बढ़िया काम किया बाबा जी ने। चौथे यूजर ने लिखा इसकी जरूरत थी, बहुत बढ़िया बाबा जी। पांचवे ने लिखा बाबा ने सही सबक सिखाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow