Viral News: चलती बाइक पर लड़के ने दिखाया ऐसा स्टंट, भुगतनी पड़ी सजा

एक लड़का स्पोर्ट बाइक को चला रहा है। पीछे उसका दोस्त भी बैठा हुआ है। वो बाइक चला क्या रहा है, बाइक पर स्टंट क...

Apr 6, 2025 - 23:07
 0  79
Viral News: चलती बाइक पर लड़के ने दिखाया ऐसा स्टंट, भुगतनी पड़ी सजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक पर दो लड़के स्टंट दिखाते हुए नजर आते हैं लेकिन कुछ पल में उनके साथ ऐसा होता है जिसके बाद उनको सजा भुगतनी पड़ती है।

  • स्टंट दिखाने के दौरान हो गई गड़बड़ी

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग बाइक-कार इसलिए खरीदने हैं कि वह आरामदायक सफर कर सके और सही समय पर अपने घर पर पहुंच सके। जिसको लेकर लोगों को हिदायत दी जाती है कि अगर आप वाहन चलाते हैं तो अधिक स्पीड में ना चलाएं तो वहीं वाहन चलाते समय किसी भी तरीके का स्टंट ना दिखाएं। इस बात पर कुछ लोग तो अमल कर लेते हैं लेकिन कुछ लोग अमल नहीं करते हैं जिसका खामियाजा जा उनको चोट लगने के बाद उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक लड़का स्पोर्ट बाइक को चला रहा है। पीछे उसका दोस्त भी बैठा हुआ है। वो बाइक चला क्या रहा है, बाइक पर स्टंट कर रहा है।

Also Read: बेडरूम में शीशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार में लगाने से होता है भाग्योदय, जानिए आज का राशिफल

वो बाइक को चलाते हुए व्हीली मारता नजर आता है। वो जब पहली बार व्हीली मारता है, तब तो सब सही से हो जाता है लेकिन जब वो दूसरी बार व्हीली मारता है तो रेस बढ़ जाने के कारण खेला हो जाता है। रेस ज्यादा हो जाने के कारण बाइक ज्यादा उठ जाती है और पहले उसका दोस्त गिरता है। कुछ दूर तक बाइक आगे जाती है मगर फिर भी कंट्रोल नहीं हो पाती। इसके बाद अचानक शख्स बाइक से नीचे गिर जाता है और उसकी बाइक दूसरी बाइक से जा टकराती है। इस एक्सीडेंट में युवक की बाइक में काफी नुकसान होता है।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @coolfunnytshirt नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'छपरीगिरी का इंस्टैंट रिजल्ट।' वही इस वीडियो को अभी तक 6,89,000 लोग देख चुके हैं। जब कि इस वीडियो पर 4564 लोगों ने लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नहीं थी। दूसरे यूजर ने लिखा यह देखकर बहुत अच्छा लगा। तीसरे यूजर ने लिखा दिक्कत ये है कि दूसरों को चोट लगती है। चौथे ने लिखा करा ली बेज्जती। तो वहीं कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो इमोजी का इस्तेमाल कर वीडियो पर मजेदार लाइक कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow