Political: तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर दिया बयान, सरकार बनते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे
उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार मुसलमानों के लिए ऐसे ऐसे बिल लेकर आ रही है जिससे उनको परेशान किया जा सके। अभी इन्होंने मु...
राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।
- सरकार बनती ही उखाड़ फेंकेंगे बिल
दोनों सदनों में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस पर आखिरी मोहर लगा दी है जिसके बाद से अब यह बिल पास हो चुका है। लेकिन इस बिल के पास होने पर विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। इसमें तेजस्वी यादव भी सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
Also Read: Viral News: चलती बाइक पर लड़के ने दिखाया ऐसा स्टंट, भुगतनी पड़ी सजा
उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार मुसलमानों के लिए ऐसे ऐसे बिल लेकर आ रही है जिससे उनको परेशान किया जा सके। अभी इन्होंने मुसलमानों को निशाना बनाया है फिर आने वाले वक्त में यह ईसाई और सिख को भी निशाना बनाएंगे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि जब हमारी सरकार बनेगी तो इस बिल को पूरी तरीके से कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।
- नीतीश कुमार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर सभी नेता बोल रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार इस पर कुछ भी बोलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि मीडिया की नजरों से बच रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि नीतीश कुमार की आने वाले चुनाव में बहुत बुरी हालत होने वाली है क्योंकि बीजेपी अभी तो इनका साथ में लेकर चल रही है लेकिन चुनाव के बाद इनका क्या हाल होगा।
यह तो आप लोग अच्छे से जानते हैं। अब वक्फ बोर्ड की लड़ाई संसद के बाद सुप्रीम कोर्ट और सड़क पर होगी। आगे चिराग पासवान पर भी निशाना साधने का काम किया उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास जी ने गोधरा कांड के बाद इस्तीफा दिया था। क्योंकि या तो उस समय पिता गलत थे, या तो ये गलत हैं।
What's Your Reaction?











