Maharashtra News: मस्जिद पर हुए ब्लास्ट पर बोले पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, आरोपियों पर लगाया जाए UAPA

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बीड की मस्जिद में हुए धमाके को लेकर सरकार....

By INA News Desk
Apr 1, 2025 - 13:15
164 Views
Maharashtra News: मस्जिद पर हुए ब्लास्ट पर बोले पूर्व सांसद इम्तियाज जलील, आरोपियों पर लगाया जाए UAPA
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। ओवैसी के पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने आरोपियों पर UAPA लगाने की मांग की।

  • इम्तियाज जलील ने उठाए सवाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बीड की मस्जिद में हुए धमाके को लेकर सरकार पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में माहौल ऐसा बन गया है कि अगर मुसलमान छोटी सी भी गलती करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चल जाता है और अगर दूसरे समुदाय का कोई भी व्यक्ति कोई भी अपराधिक काम करता है तो उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने  बीड जिले में मस्जिद में हुए धमाके को लेकर आरोपियों पर UAPA लगाने की मांग की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Also Read- Karnataka: बीजेपी ने विधायक को पार्टी से निकाला बाहर, तो हिंदू पार्टी बनाने का कर दिया ऐलान

  • ईद से पहले मस्जिद में हुआ था धमाका

रविवार की सुबह जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव में एक मस्जिद में विस्फोट होने की घटना ने इलाके में चिंता पैदा कर दी। हालांकि, इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मस्जिद के ढांचे के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा। विस्फोट के बाद, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों विजय राम गव्हाने (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें धार्मिक स्थल को निशाना बनाने और उसे उड़ाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस पकड़ के दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ कौन लोग और शामिल है। लेकिन उससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ UAPA लगाने की मांग की जा रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement