Karnataka: बीजेपी ने विधायक को पार्टी से निकाला बाहर, तो हिंदू पार्टी बनाने का कर दिया ऐलान

कर्नाटक में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस पर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

By INA News Desk
Mar 31, 2025 - 14:17
73 Views
Karnataka: बीजेपी ने विधायक को पार्टी से निकाला बाहर, तो हिंदू पार्टी बनाने का कर दिया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी से विधायक को बाहर निकाले जाने के बाद विधायक साहब नाराज हो गए और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाने का संकेत दे दिया।

  • पार्टी के लोगों से नाराज दिखें विधायक

कर्नाटक में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस पर भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी से नाराज नहीं हूं बल्कि पार्टी में शामिल कुछ लोगों से नाराज हूं।

Also Read: Maharashtra: औरंगजेब की कब्र को लेकर राज ठाकरे ने दिया बड़ा बयान, गंगा को लेकर बोले स्नान कर लाखों लोग हुए बीमार

यतनाल ने कहा कि मैंने नई पार्टी बनने पर एक राय शुरू कर दी है जिसका लोगों के कमेंट भी आने लगे हैं। उन्होंने एक संकेत दिया है और बताया कि विजयदशमी के मौके पर अलग पार्टी बनाई जा सकती है।

  • हिंदू पार्टी बनाने का मिल रहा संकेत

यतनाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि हिंदू कार्यकर्ता हूं कुछ ऐसी ही पता चला कि मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है तो उनकी तरफ से लगातार मुझे संदेश मिल रहे हैं। जिसमें मुझसे कहा जा रहा है कि आप कर्नाटक में हिंदू पार्टी बनाएं। उन्होंने कहा कि यहां हिंदू सुरक्षित नहीं है इसलिए मुझे संकेत दिए जा रहे हैं। बताते चले की पार्टी ने अपने विधायक को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।यतनाल ने आरोप लगाया, ‘हिंदुत्व की पुरजोर वकालत करने वाले लोगों को येदियुरप्पा के बेटे के स्वार्थ के कारण पार्टी में दबाया जा रहा है, लेकिन हिंदुओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी वंशवाद के खिलाफ है, अगर पार्टी समायोजन राजनीति में लिप्त लोगों को पार्टी से बाहर नहीं निकालती है तो लोगों का बीजेपी से भरोसा उठ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow