Karnataka News: लाडले मशक दरगाह पर महाशिवरात्रि की मौके पर हिंदू कर सकेंगे शिवलिंग की पूजा। 

कर्नाटक हाई कोर्ट (karnataka high court) ने हिंदुओं की पक्ष में फैसला सुनाया जिसके बाद हिंदू में खुशी के लहर जाग उठी। यहां बनी एक दरगाह (Dargah) परिसर में है हिंदुओं को शिवलिंग पर पूजा....

Feb 26, 2025 - 12:38
56 Views
Karnataka News: लाडले मशक दरगाह पर महाशिवरात्रि की मौके पर हिंदू कर सकेंगे शिवलिंग की पूजा। 

Karnataka News: कर्नाटक में बनी एक दरगाह पर हिंदुओं को महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग की पूजा करने की इजाजत मिल गई है। इजाजत मिलने के बाद दरगाह परिसर और बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है जिससे माहौल खराब ना हो सके।

  • कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी इजाजत

कर्नाटक हाई कोर्ट ने हिंदुओं की पक्ष में फैसला सुनाया जिसके बाद हिंदू में खुशी के लहर जाग उठी। यहां बनी एक दरगाह परिसर में है हिंदुओं को शिवलिंग पर पूजा अर्चना करने की इजाजत दी गई है। बताया गया है कि 14वीं सदी के एक सूफी संत और 15वीं सदी के हिंदू संत राघव चैतन्य से जुड़ी यह दरगाह ऐतिहासिक रूप से साझा उपासना स्थल रही है। हालांकि, 2022 में दरगाह पर धार्मिक अधिकारों को लेकर विवाद होने पर तनाव बढ़ गया, जिससे सांप्रदायिक अशांति फैल गई। इस मामले में हिंदू पक्ष हाईकोर्ट में गया जहां पर इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरफ से कहा गया कि महाशिवरात्रि के मौके पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक उर्स से संबंधित रस्म की खातिर अनुमति होगी। तो वहीं हिंदू समुदाय के लोगों को दो बजे से शाम छह बजे के बीच हिंदू भक्तों को दरगाह परिसर में स्थित राघव चैतन्य शिवलिंग की पूजा करने की अनुमति होगी। कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि इस आदेश को कढ़ाई से पूरा कराया जाए।

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ को लेकर बोले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), लोगों ने देख ली सनातन धर्म की ताकत।

  • पूरे अलंद में धारा 144 लागू

हाई कोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले में कहा गया है कि हिंदू समुदाय के 15 लोग दरगाह के अंदर परिसर में बने शिवलिंग पर पूजा अर्चना कर सकते हैं इससे ज्यादा लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। हिंदू समुदाय के लोग और मुस्लिम समुदाय के लोग आदेश का पालन पूरी तरीके से करें। बता दें 14वीं सदी के एक सूफी संत और 15वीं सदी के हिंदू संत राघव चैतन्य से जुड़ी यह दरगाह ऐतिहासिक रूप से साझा उपासना स्थल रही है। वहीं मलंद में किसी भी तरीके का माहौल खराब ना हो सके जिसको लेकर सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। जिससे भीड़ एक जगह इकट्ठा ना हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 12 चौकिया बनाई गई है तो वहीं आसमान से ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow