Maha Kumbh 2025: महाकुंभ को लेकर बोले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), लोगों ने देख ली सनातन धर्म की ताकत। 

महाकुंभ (Mahakumbh) को लेकर फिल्म अभिनेता (film actor) मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने एक बार फिर से हिंदुओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

Feb 26, 2025 - 12:20
 0  88
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ को लेकर बोले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), लोगों ने देख ली सनातन धर्म की ताकत। 

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने महाकुंभ को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी ने देखा है कि किस तरीके से सनातन धर्म से जुड़े लोगों महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाने का काम किया है।

  • गर्व से कहो हम हिंदू हैं

महाकुंभ में चल रहे स्नान में अभी तक लोगों के आने का सिलसिला जारी है लगातार रोजाना लाखों की संख्या में लोग पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। तो वही आज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाकुंभ को लेकर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर से हिंदुओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आप सभी ने देखा होगा किस तरीके से महाकुंभ में 70 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। हिंदुओं ने दिखा दिया है कि सनातन धर्म की एकता कितनी मजबूत है। सनातन धर्म की ताकत क्या है यह भी दिखा दिया है। इसलिए गर्व से कहो कि हम सनातनी हैं। मैं तो कह रहा हूं कि आंखों से देखिए वो क्या है महाकुंभ है पुण्य स्नान है 70 करोड़ लोग ऐसे ही नहीं आते।

Also Read- Gorakhpur News: महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : CM

  • महाकुंभ को लेकर बोली ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मृत्युकुंभ है, उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि महाकुंभ में भगदड़ मची और उसके बाद कई लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को फिर से ममता बनर्जी ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि महाकुंभ 144 साल बाद आया है ये बात की जाए तो यह गलत है, अगर मैं गलत हूं तो इसको साबित कीजिए। जहां तक ​​मेरी जानकारी है, पवित्र स्नान की व्यवस्था हर साल आती है।

हम गंगासागर मेले का आयोजन करते हैं। आगे कहा कि महाकुंभ में स्नान करने वाले लोगों का मैं सम्मान करती हूं और मैंने उनके बारे में कोई भी बात नहीं कही है। मैं सरकार की फेलियर पर सवाल उठाती हूं। वही में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती हूं जिन लोगों की भगदड़ में मौत हुई है उनको सरकार मुआवजा देने का काम करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।