Viral News: बंदे ने निकाला रुपए कमाने का गजब का तरीका, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग। 

सोशल मीडिया (social media) पर जो वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है उसमें देखा गया है कि एक शख्स किसी पेट्रोल पंप के सामने कुछ हेलमेट लेकर बैठा....

By INA News Desk
Feb 26, 2025 - 12:13
75 Views
Viral News: बंदे ने निकाला रुपए कमाने का गजब का तरीका, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शख्स पेट्रोल पंप के बाहर बैठा होता है और 5 रूपये में हेलमेट को देता है, 5 रूपये में हेलमेट क्यों दे रहा है इसकी वजह और कुछ है।

  • रुपए कमाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग

हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों में दिमाग की कोई भी कमी नहीं है बस उसको सही जगह पर लगाया जाए तो उससे अच्छा रुपया कमाया जा सकता है। लोग रुपए कमाने के हुनर को उजागर भी करते हैं और लोगों तक पहुंच कर बताते भी हैं कि किस तरीके से रुपया आप कमा सकते हैं। अब पेट्रोल पंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल आपने देखा होगा की जगह-जगह पर पेट्रोल पंप पर बोर्ड लगे होते हैं कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा, ऐसे में शख्स ने एक गजब का तरीका ढूंढ निकाला जिससे लोग अपनी बाइक में पेट्रोल भी भरवा सकते हैं और उससे पैसा भी कमा सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा गया है कि एक शख्स किसी पेट्रोल पंप के सामने कुछ हेलमेट लेकर बैठा है और 5 रुपए में लोगों को किराए पर दे रहा है। ऐसा मालूम पड़ता है कि पेट्रोल पंप पर उन बाइक वालों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना है। यह नियम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया होगा मगर एक शख्स ने इससे भी पैसा कमाने का जरिया खोज लिया है।

Also Read- Viral News: नए गाने पर आंटी ने किया ऐसा डांस, लोग बोले आंटी नंबर 1

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @VishalMalvi_ नाम से X प्लेटफार्म पर एक वीडियो को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वही 1400 से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। जबकि कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ये एक स्किल्ड बिजनेस मैन है। दूसरे यूजर ने लिखा वाह क्या गजब का बिजनेस है। तीसरे यूजर ने लिखा पैसा ही पैसा होगा अब। चौथे यूजर ने लिखा दोनों का काम हो रहा है मगर भरोसा चाहिए। पांचवे ने लिखा बस एक आदमी हेलमेट लेकर भाग जाए। छठवें ने बड़े तेजस्वी लोग हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow