Viral News: नए गाने पर आंटी ने किया ऐसा डांस, लोग बोले आंटी नंबर 1

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शादी समारोह का कार्यक्रम था जहां पर...

By INA News Desk
Feb 25, 2025 - 13:00
228 Views
Viral News: नए गाने पर आंटी ने किया ऐसा डांस, लोग बोले आंटी नंबर 1

सोशल मीडिया पर एक आंटी का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक आंटी एक नए गाने पर ऐसा डांस करती हैं कि लोगों को मजबूरन बोलना पड़ता है आंटी नंबर वन।

  • आंटी ने शादी के कार्यक्रम में लगाए चार चांद

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है जहां उम्र का कोई भी पहरा नहीं होता है। क्या बच्चे, क्या बड़े, क्या बुजुर्ग सब इसमें डूबता जा रहे हैं। इसका क्रेज उम्र की लड़की हो या फिर कोई आंटी सभी पर जमकर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा गया है कि एक शादी समारोह का कार्यक्रम था जहां पर एक महिला साड़ी पहन कर पहुंची। वो स्टेज पर खड़ी हो गई। सामने कैमरामैन खड़ा हो जाता है और वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है। आंटी एक रैप सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। गाने के एक-एक बोल के साथ आंटी के मूव्स बिल्कुल मैच कर रहे हैं। आप सभी ने मिलिंड गाबा का गाना 'दारू पार्टी' सुना ही होगा और आंटी उसी गाने पर डांस कर रही हैं। ऐसे में लोग सो रहे हैं कि इस उम्र में तो लोग पुराने गाने सुनते हैं लेकिन नए गाने पर आंटी ऐसा डांस कर रही है कि जैसे मानो उन्हें पुराने गाने बिल्कुल ही पसंद ना हो।

Also Read- Viral News: भाई ने दिखाया गजब का कॉन्फिडेंस, अंग्रेजो को सेल्फी के लिए किया मजबूर।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @kattappa_12 नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है "आंटी का गजब का डांस है"  इस वीडियो को अभी तक 5000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा आंटी महीने भर से प्रैक्टिस कर रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा आंटी नंबर 1। तीसरे यूजर ने लिखा बहुत बढ़िया डांस है। चौथे ने लिखा है नए गाने पर आंटी का डांस देखकर मेरे होश उड़ गए। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी आंटी के डांस पर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow