Viral News: रेड लाइट पर देखते ही देखते दीदी हो गई नौ दो ग्यारह, देखें वीडियो। 

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक स्कूटी पर सवार लड़की से जुड़ा हुआ है। जो की...

Feb 15, 2025 - 18:51
55 Views
Viral News: रेड लाइट पर देखते ही देखते दीदी हो गई नौ दो ग्यारह, देखें वीडियो। 

सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक स्कूटी पर सवार लड़की से जुड़ा हुआ है। जो की रेड लाइट पर खड़ी दिखाई देती है और कुछ देर बाद एक्सीलेटर देकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है। वहीं पास में खड़े एक शख्स के द्वारा इस वीडियो को बनाया जाता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है।

  • रेड लाइट सिगनल को नहीं मानती लड़की

अक्सर देखा जाता रहा है कि बड़े-बड़े शहरों में जाम की कीमत लोगों को परेशान करती है। ऐसे में लोगों को जाम की किल्लत से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक सिग्नल को लगाए जाते हैं जिससे लोग रेड लाइट होने पर रख सके और दूसरी साइड से आने वाले वाहनों को जाने दिया जा सके। जिससे जाम ना लगे। अगर कोई रेड लाइट को तोड़ता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त को वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि सिग्नल रेड होने के कारण लोगों ने अपने वाहनों को रोका हुआ है।

वहीं एक ट्रैफिक पुलिस वाला भी खड़ा है जिसका काम ट्रैफिक को मैनेज करना होता है। इसी दौरान नजर आता है कि एक लड़की जो स्कूटी पर बैठी हुई है, वो अपने लिए थोड़ी जगह खाली करवाती है और उसके बीच में से स्कूटी लेकर निकल जाती है। उसे इस बात से कोई परवाह नहीं है कि सिग्नल रेड है और वहां ट्रैफिक पुलिस भी खड़ी है। लड़की ने स्कूटी पर हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। वहीं अभी तक यह पता नहीं चल पाया है की वीडियो कब और कहां का है लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

Also Read- Viral News: ईंट को लेकर शख्स करने लगा ऐसी हरकत, लोग बोले- अरे साहब मकान बनाने के लिए ईंट का हुआ अविष्कार।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @VishalMalvi_ नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'दीदी के पास स्पेशल परमिशन है।' इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वही 2700 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। तो कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा इसको ज्यादा जल्दी थी क्या? दूसरे यूजर ने लिखा सिग्नल क्या होता है, दीदी को मालूम नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा दीदी सिग्नल को ऐसे इग्नोर करके चली गई जैसे कोई लड़के का प्रपोजल हो। चौथे यूजर ने लिखा ट्रैफिक पुलिस ने भी कुछ नहीं किया। पांचवें यूजर ने मजेदार बात लिखी "लड़की है ना, कोई कुछ नहीं बोलेगा"। वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर इमोजी का भी इस्तेमाल कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow