Viral News: रजाई ओढ़ कर चलती बाइक पर निकले लड़के, यूजर बोले लड़के ऐसे ही करते हैं।

एक कंबल में तीन दोस्त खुद को लपेटे हुए बाइक पर घूम रहे हैं। वहीं लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और ......

Jan 30, 2025 - 14:09
55 Views
Viral News: रजाई ओढ़ कर चलती बाइक पर निकले लड़के, यूजर बोले लड़के ऐसे ही करते हैं।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट- 

Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाइक पर तीन लड़के जाते हुए दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि तीनों लड़के ठंड से बचने के लिए रजाई को ओढे हुए भी देखते हैं।

  • लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जहां पर आए दिन आपको हजारों लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड होते हुए मिल जाएंगे। जहां आपका खूब इंटरटेनमेंट कराया जाता है जिसमें कॉमेडी, डांसिंग, और स्टंट से जुड़े वीडियो होते हैं। कुछ वीडियो तो इनसे भी अलग होते हैं लेकिन लोगों का खूब मनोरंजन कराते हैं। लोगों का मनोरंजन करने से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि कि एक बाइक पर तीन दोस्त बैठकर जा रहे हैं। खैर वीडियो के वायरल होने का कारण यह नहीं है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सर्दी से बचने के लिए उन लोगों ने पूरे कंबल को लपेट लिया है और वैसे ही बाइक पर बैठे हुए हैं। एक कंबल में तीन दोस्त खुद को लपेटे हुए बाइक पर घूम रहे हैं। वहीं लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग खूब देख रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है की वीडियो कब और कहां का है।

Also Read- Viral News: 2500 साल पुराना मुकुट चोरी, धूम-2 फिल्म की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @WhyyArya से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है 'बहुत ठंड है भाई चल चाय पीकर आते हैं।' वीडियो अपलोड होने के बाद इसको अभी तक कई लोगों ने देख लिया है तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं तो कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ठंड कितनी भी हो, दोस्त के साथ घूमना जारी रहेगा। दूसरे यूजर ने लिखा लड़के यही करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा यह अलग लेवल का शौक है यार। चौथे यूजर ने लिखा बेड भी लेकर आना था साथ में। वहीं कुछ यूजर्स तो कॉमेडी वाली इमोजी लगाकर लाइक करते हुए भी दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow