Viral News: 2500 साल पुराना मुकुट चोरी, धूम-2 फिल्म की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया

एक रोमानियाई (Romanian) प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस घटनास्थल का दौरा करेगा। मशहूर आर्ट हिस्टोरियन आर्थर ब्रैंड ने इस डकैती को एक परेशान करने वाले चलन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा ..

Jan 30, 2025 - 00:38
Jan 30, 2025 - 00:38
 0  55
Viral News: 2500 साल पुराना मुकुट चोरी, धूम-2 फिल्म की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया

Netherlands Viral News By INA.

नीदरलैंड (Netherlands) के एसेन (Essen) शहर में स्थित ऐतिहासिक ड्रेंट्स म्यूजियम (Drents Museum) में चोरी हुई है, जिसमें सैकड़ों साल पुरानी कीमती चीजें चोरी कर ली गईं। चोरों ने विस्फोट करके म्यूजियम में चोरी करने का रास्ता बनाया और शनिवार सुबह चोरी को अंजाम दिया। धूम-2 फिल्म की तरह की इस म्यूजियम में भी प्राचीन कलाकृतियों की नुमाइश चल रही थी। इस प्रदर्शनी को 'डेशिया– सोने और चांदी का साम्राज्य' नाम दिया गया था, जिसका ये आखिरी सप्ताहांत था। चोर वहां से तीन डैसियन सोने के कंगन और कोटोफेनेस्टी काल का शानदार सजावटी मुकुट (Helmet) ले गए हैं। यह बेशकीमती हेलमेट लगभग 2500 साल पुराना है और प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण था।

ड्रेंट्स म्यूजियम (Drents Museum) के डायरेक्टर हैरी टुपन ने इस घटना पर गहरा सदमा व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे 170 साल के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। इसे म्यूजियम ने रोमानिया के नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम से उधार लिया था। इस हेलमेट के चोरी होने से रोमानिया की सरकार गुस्से में है। यह प्रदर्शनी प्राचीन रोमानिया में रहने वाले डेशियन समाज पर आधारित थी, जो रोमनों के कब्जा करने से पहले रहते थे। डच पुलिस के मुताबिक यह डकैती शनिवार की सुबह 3:45 बजे बजे हुई। पुलिस को तब एक विस्फोट की खबर मिली थी।

Also Read: Sports News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने तीरंदाज शीतल देवी को स्कार्पियो गिफ्ट की, शीतल ने कहा कि उन्हें लगा था कि ....

पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट से पहले संदिग्ध को बाहरी दरवाजा खोलते हुए दिखाया गया है। इस कारण हवा में चिंगारी और धुआं फैल गया। बताया जा रहा है चोरों ने धूम 2 के अंदाज में चोरी की है, पहले विस्फोट करके म्यूजिम में घुसने का रास्ता बनाया, फिर चोरी की। पुलिस के अनुसार, उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह 3:45 बजे एक विस्फोट की रिपोर्ट मिली। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से धमाके के बारे में पूछ रही है। रोमानिया के 15 से अधिक संग्रहालयों से लाए गए 600 से अधिक सोने-चांदी के आभूषण इस प्रदर्शनी में रखे गए थे। रोमानिया के संस्कृति मंत्रालय ने चोरी हुई वस्तुओं को बरामद करने के लिए हर संभव कदम उठाने का वादा किया है, जो बुखारेस्ट से डच संग्रहालय को उधार दी गई थी।

एक रोमानियाई (Romanian) प्रतिनिधिमंडल रविवार को इस घटनास्थल का दौरा करेगा। मशहूर आर्ट हिस्टोरियन आर्थर ब्रैंड ने इस डकैती को एक परेशान करने वाले चलन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सेंधमारी के खिलाफ कोई भी संग्रहालय खुद को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आगे भी हो सकती हैं। ऐसे में इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है। चोरों ने लगभग 50 ईसा पूर्व के तीन सोने के कंगन के साथ 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व के कोटोफेनेस्टी के हेलमेट को चुरा लिया। इस हेलमेट का असली मालिक रोमानिया का राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय है। ऐतिहासिक रूप से यह एक महत्वपूर्ण कलाकृति थी। ड्रेंट्स म्यूजियम (Drents Museum) ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सोने का हेलमेट लगभग एक सदी पहले रोमानियाई (Romanian) गांव में खोजा गया था।यह एक मास्टरपीस है। इसके डिजाइन में कहानियों के दृश्य और दो आंखें बनी हैं। आंखे बनाने के पीछे माना जाता है कि यह बुरी नजर से रक्षा करने के लिए था। प्रदर्शनी रविवार को खत्म होने वाली थी। हालांकि अब इस चोरी में इस्तेमाल हुए विस्फोट के कारण परिसर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डच पुलिस इंटरपोल के साथ काम कर रही है। वह ग्रे रंग की एक कार खोज रहे हैं, जो म्यूजियम से 6।4 किमी की दूरी पर जलती हुई पाई गई। इस चोरी से रोमानिया की सरकार गुस्से में हैं। रोमानियाई (Romanian) प्रधानमंत्री मार्सेल सियोलाकू ने रविवार को कहा कि सरकार ने गृह मंत्रालय, न्याय मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रोमानियाई (Romanian) पुलिस के प्रतिनिधियों के साथ एक क्राइसिस टीम का गठन किया है। पुलिस की तरफ से जारी सीसीटीवी फुटेज में धमाके से पहले संदिग्धों को बाहरी दरवाजा खोलते हुए दिखाया गया है।

फुटेज में हवा में चिंगारी और धुआं फैलते हुए देखा जा सकता है। चोर अपने साथ तीन डैसियन सोने के कंगन और कोटोफेनेस्टी काल का शानदार सजावट वाला मुकुट (Helmet) ले गए हैं। जांचकर्ता वर्तमान में एक ग्रे कलर की कार के बारे में जानकारी की तलाश कर रहे हैं जो कि हफ्ते के शुरू में पास के शहर अलकमार से चोरी हो गई थी और रात भर हुई चोरी के तुरंत बाद, अपराध स्थल से लगभग चार मील दूर जलती हुई पाई गई थी। संस्कृति मंत्री नतालिया इंटोटेरो ने सोमवार को पोलैंड में एक कार्यक्रम के मौके पर नीदरलैंड (Netherlands) के पीएम और डच शाही परिवार के साथ बैठक में चोरी का मुद्दा उठाया। पीएम सिओलाकु ने कहा कि हम रोमानियाई (Romanian) सरकार का दृढ़ संदेश देंगे कि विरासत के इन अमूल्य टुकड़ों को जल्द बरामद किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow