Sports News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने तीरंदाज शीतल देवी को स्कार्पियो गिफ्ट की, शीतल ने कहा कि उन्हें लगा था कि ....

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) दिल से एक एथलीट है। वो जो कहते है, उसे करते है। 29 अगस्त 2024 को पैरालंपिक में डेब्यू करने वाली शीतल देवी (Sheetal Devi) ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। जिसे देखते हु...

Jan 30, 2025 - 00:11
Jan 30, 2025 - 00:15
 0  84
Sports News: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने तीरंदाज शीतल देवी को स्कार्पियो गिफ्ट की, शीतल ने कहा कि उन्हें लगा था कि ....

Anand Mahindra Gifted a Car.

भारत की पहली बिना हाथ वाली तीरंदाज शीतल देवी (Sheetal Devi) को बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने स्कार्पियो गिफ्ट की। इस पर शीतल ने आनंद का धन्यवाद किया है। मंगलवार को महिंद्रा समूह के चेयरमैन महिंद्रा ने पैरालिंपियन और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ शीतल के पैर से तीरंदाजी करने की काबिलियत की प्रशंसा की। इस दौरान शीतल ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। शीतल ने पेरिस पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने राकेश कुमार के साथ मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शीतल और राकेश की जोड़ी ने इनवैलिड्स में इटली के माटेओ बोनासिना और एलेनोरा को 156-155 से हराकर तुर्किये के पैरालंपिक रिकॉर्ड की बराबरी भी की थी।आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) दिल से एक एथलीट है। वो जो कहते है, उसे करते है। 29 अगस्त 2024 को पैरालंपिक में डेब्यू करने वाली शीतल देवी (Sheetal Devi) ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। जिसे देखते हुए आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी काफी मोटिवेट हुए थे और उन्होंने 17 वर्षीय शीतल को स्कॉर्पियो गिफ्ट करने का वादा किया था। जिसे अब 2025 में उन्होंने पूरा कर दिया। महिंद्रा की इस खूबी की इंटरनेट की जनता भी दीवानी है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) से मिले इस उपहार पर शीतल देवी (Sheetal Devi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कृतज्ञता से अभिभूत। जब मैं 16 साल की थी, मुझे अपने परिवार से एक कॉल आया।

आनंद महेंद्र सर मुझे मेरी पसंद की एक महिंद्रा कार उपहार में दे रहे थे। मैं एशियाई पैरा खेलों के दौरान बिजी थी और मुझे लगा कि यह एक शरारत है और कोई मजाक कर रहा है। लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि यह सच है, तो मैं बहुत उत्साहित थी'। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भारतीय पैरा-तीरंदाज और हाल ही में अर्जुन पुरस्कार विजेता शीतल देवी (Sheetal Devi) को मंगलवार को 'महिंद्रा स्कॉर्पियो एन' उपहार में दी थी।आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शीतक को कार गिफ्ट करने का बाद किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने पैरा-एथलीट के साहस और दृढ़ संकल्प की भी प्रशंसा की थी। पिछले साल शीतल ने पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाजी की मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। शीतल देवी (Sheetal Devi) फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ बीमारी के कारण दोनों हाथों के बिना पैदा हुई थी।

हालांकि, उन्होंने इस बीमारी को अपने रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने 2024 में पेरिस पैरालंपिक में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की सबसे कम उम्र की पैरालंपिक पदक विजेता के रूप में इतिहास रच दिया। उनकी उपलब्धियों में 2022 एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक, विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में एक रजत पदक तथा एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 9 जनवरी 2024 को शीतल को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वह 2023 में पैरा-तीरंदाजी में शीर्ष रैंक वाली एथलीट थीं।

Also Read: Deoband News: अरुण अग्रवाल, इंजीनियर मोहम्मद उस्मान, इंजीनियर नदीम ख़ाँ को मिला बेस्ट सिटीज़न अवार्ड

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने 2 सितंबर 2024 को X पर पोस्ट लिखते हुए पैरालंपिक में शीतल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनसे Mahindra की किसी भी गाड़ी को चुनने की मांग रखी थी। जिसके जवाब में एथलीट ने 18 साल पूरे होने पर ही उनके गिफ्ट को स्वीकार करने की बात कही थी।अब जब वो 18 साल की पूरी हो गई है तो आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने वादे के मुताबिक, उन्हें ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो भेंट की है। उद्योगपति ने X पर ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपना वादा निभा दिया। यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए महिंद्रा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि महिंद्रा दौलत से जितने अमीर है, उससे कहीं ज्यादा दिल से भी अमीर है।

    What's Your Reaction?

    like

    dislike

    love

    funny

    angry

    sad

    wow