Viral News: आसमानी झूले पर शख्स ने दिखाया ऐसा स्टंट, खतरों के खिलाड़ी भी हो गए फेल।
एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक जायंट व्हील घूमता हुआ नजर आ रहा है। लोग उस झूले...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स से आसमानी झूले पर ऐसा स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है जिसके आगे खतरों के खिलाड़ी भी फेल हो गए।
- आसमानी झूले पर हैरत अंगेज करतब
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो गया है जहां रोजाना हजारों लाखों की संख्या में वीडियो को अपलोड किया जाता है और लोग इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं। जिसमे कई वीडियो लोगों का मनोरंजन करने का काम करते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को हैरान और परेशान कर देते हैं। कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक जायंट व्हील घूमता हुआ नजर आ रहा है। लोग उस झूले में बैठे हुए हैं और झूला झूल रहे हैं। इसी बीच एक शख्स नजर आता है जो झूले के ऊपर खड़ा है। पहले तो शख्स उस पर लटकता हुआ नजर आता है। इसके बाद वो एक जगह पर खड़ा होता है और झूले के साथ-साथ अपनी बॉडी को मूव करता दिखता है। सही समय पर सही साइड होने के कारण झूले से वो गिरता नहीं है और झूले के साथ घूमता रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो रहे।
Also Read- Viral News: सड़क पर बिना चालक के चलता दिखा ऑटो, देखने वालों के उड़ गए होश।
- वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @terakyalenadena से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'भाई खतरे में नहीं है, भाई खुद खतरा है।' वही इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो 12000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं। जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा ये प्रो लेवल है। दूसरे यूजर ने लिखा मुझे तो देखकर ही चक्कर आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कैसे कैसे लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा यही होते हैं खतरों के खिलाड़ी। पांचवे यूजर ने लिखा ये नया स्पाइडर मैन कूल लग रहा है। वहीं कई यूजर्स ऐसे हैं जो इमोजी का इस्तेमाल करते हुए वीडियो पर मजे ले रहे हैं।
Bro in danger ❌ Bro is danger ✅ pic.twitter.com/nyyWn81hr4 — Ankit (@terakyalenadena) December 31, 2024
What's Your Reaction?









