Viral News: महिला ने बनाई आइसक्रीम ice cream वाली बिरयानी biryani तो भड़क उठे लोग, फतवा जारी करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर अक्सर खाने पीने से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग तो अच्छी-अच्छी रेसिपी बनाते हैं और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर ...

Jan 19, 2025 - 19:19
121 Views
Viral News: महिला ने बनाई आइसक्रीम ice cream वाली बिरयानी biryani तो भड़क उठे लोग, फतवा जारी करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला के द्वारा आइसक्रीम  ice cream वाली बिरयानी biryani बनाई गई है। आइसक्रीम वाली बिरयानी देखने के बाद लोग भड़क उठे और महिला पर फतवा जारी करने की मांग कर डाली।

  • महिला ने बनाई आइसक्रीम वाली बिरयानी

सोशल मीडिया पर अक्सर खाने पीने से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग तो अच्छी-अच्छी रेसिपी बनाते हैं और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों से राय पूछते हैं तो कुछ लोग ऐसे ही वीडियो बनाते हैं जिस पर लोग भड़क उठते हैं। फिर रेसिपी बनाने वाले लोगों पर निशाना साथ में लगते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बिरयानी की जिसके बारे में आपने कभी भी ना तो सुना होगा और ना ही कभी खाई होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक महिला बिरयानी में आइसक्रीम मिलाकर उसे आइसक्रीम बिरयानी बना रही है। इस बिरयानी पर जब यूजर्स की नजर पड़ती है तो वह भड़क उठते हैं और महिला पर फतवा जारी करने की मांग करने लगती है।

Also Read- Viral News: छोटे बच्चे के करतब को देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आंखें, अपनी आंखों पर आपको नहीं होगा यकीन।

  • आइसक्रीम बिरयानी पर लोगों ने किये कमेंट

इस फूड फ्यूजन वाले वीडियो को हीना कौसर राड ने शेयर किया है। जो मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर हैं और एक बेकिंग एकेडमी भी चलाती हैं। उन्होंने अपनी एकेडमी में बेकिंग कोर्स के वर्कशॉप के समापन पर जश्न मनाने के लिए इस फ्यूजन डिश को पेश किया था। अब इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट करने से पीछे नहीं है रहे। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा  'यह अपवित्रता है! बिरयानी पवित्र है इसे इस तरह बर्बाद क्यों किया जा रहा है?' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'कोई बिरयानी के साथ ऐसा क्यों करेगा? यह फ्यूजन नहीं है; यह अराजकता है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'पहले मैगी आइसक्रीम, अब यह? कुछ चीजों को अकेला छोड़ देना ही बेहतर है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'क्या हमारे पास वास्तव में सामग्री के लिए विचार समाप्त हो रहे हैं?' एक अन्‍य यूजर ने कहा कि, 'यही कारण है कि एलियंस हमारे पास नहीं आते।' वही इस वीडियो पर लोग इमोजी लगाकर लाइक करते हुए भी दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow