Viral News: चलती स्कूटी पर लड़की ने दिखाया स्टंट, लोग बोले खतरों से खेल रही दीदी।

इंटरनेट की दुनिया में आपको रोजाना स्टंट से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते हुए मिल जाएंगे। जिसमे कुछ लड़के सड़क पर बाइक चलाते समय अजीबोगरीब तरीके...

Jan 13, 2025 - 16:22
221 Views
Viral News: चलती स्कूटी पर लड़की ने दिखाया स्टंट, लोग बोले खतरों से खेल रही दीदी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक लड़की और एक स्कूटी से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा गया की लड़की स्कूटी पर सवार होकर जाती है तभी रास्ते में वह स्टंट दिखाने लगती है वही पीछे कार चला रहा शख्स वीडियो बना लेता है फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़की को सलाह देते हुए दिखाई देते हैं।

  • दीदी ने सड़क पर स्कूटी से दिखाया गजब का स्टंट

इंटरनेट की दुनिया में आपको रोजाना स्टंट से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते हुए मिल जाएंगे। जिसमे कुछ लड़के सड़क पर बाइक चलाते समय अजीबोगरीब तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं तो वहीं कुछ लड़कियां भी स्टंट करने से पीछे नहीं हटती हैं। ऐसा ही एक लड़की से जुड़ा है स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की सड़क पर स्कूटी चला रही है। पहले तो वो अपने कोहनी को लॉक कर लेती है और स्कूटी चलाती दिखती है। इसके बाद नजर आता है कि स्कूटी चलाते हुए वो हैंडल को छोड़ देती है और कमर पर हाथ रखकर सीट पर पीछे की तरफ लेट जाती है। इसके बाद वो उठती है और फिर से पहले की तरह स्कूटी को चलाने लगती है। कार में जा रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और लड़की को सलाह भी दे रही।

Also read- Viral News: मिस्त्री ने निकाल ली ईंट लगाने की गजब की जुगाड़, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन।

  • वायरल वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @Decentladki1 नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'इनको गिरने का डर नहीं लगता।' वही वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं 1400 के करीब लोगों ने वीडियो पर लाइक किए हैं। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा रोड डरा हुआ है टूटने से। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका तो पता नहीं पर किसी दूसरे को ये मार सकते हैं ऐसे। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने मैजिक मोमेंट पी हुई है। चौथे यूजर ने लिखा लाइफ का प्रीमियम सब्सिक्रिप्शन है। पांचवे यूजर ने लिखा ये फिजिक्स जानती है। वही बाकी के यूजर्स इमोजी लगाकर लड़की के इस वीडियो पर लाइक करते हुए दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow