Viral News: बाइक के ऊपर बाइक फिर उसके ऊपर दोस्त, लड़कों ने बाइक पर दिखाया गजब का स्टंट।

वायरल वीडियो में देखा गया है कि तीन लड़के एक बाइक पर बाइक रखकर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। उनमें से एक लड़का बाइक चला....

By INA News Desk
Nov 20, 2024 - 12:09
101 Views
Viral News: बाइक के ऊपर बाइक फिर उसके ऊपर दोस्त, लड़कों ने बाइक पर दिखाया गजब का स्टंट।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक बाइक पर दूसरी बाइक को रखकर फिर उस पर दोस्त को बिठाकर स्टंट दिखाने का काम किया गया है। वीडियो जब लोगों ने देखा तो वह पूरी तरीके से हक्के वक्के रह गए।

  • बाइक पर बाइक रखकर लड़कों ने दिखाया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग बाइक और कार पर लोग ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो जाता है। लेकिन ऐसा करना लोगों के लिए जान को खतरे में डालने जैसा साबित हो सकता है। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज आते हुए दिखाई नहीं देते हैं। ऐसा ही स्टंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया इस वक़्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि तीन लड़के एक बाइक पर बाइक रखकर जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। उनमें से एक लड़का बाइक चला रहा है। वहीं, उस बाइक की सीट पर एक और बाइक रखी हुई है। जिस पर उसका दोस्त बड़े ही शान से बैठा हुआ है। इतना ही नहीं बाइक की सीट पर पीछे एक और भी लड़का बैठा है। बाइक पर स्टंट दिखाने वाली लड़कों को किसी भी तरीके का कोई भी डर और भय दिखाई नहीं दिया। लड़की बाइक पर बाइक रखकर जमकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। वही देखने वाले भी पूरी तरीके से हक्के-बक्के रह गए।

Also Read- Viral News: ताला लगाने की ऐसी जुगाड़ देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें वीडियो।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @nk_boroda9358 के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किये हैं। जबकि कई यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा ऐसी ही हरकतें रही तो एक दिन ऊपर जाने का भी इंतजाम हो जाएगा। दूसरे ने लिखा - इन छपरियों को ऐसा लग रहा कि इन्होंने बहुत बड़ा कारनामा किया है, इनको तो भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। तीसरे ने लिखा - यहीं करते रहो एक दिन तुम लोगों की पोस्ट पर शत-शत नमन और ओम शांति लिखना पड़ेगा। वही बाकी के यूजर्स भी लड़कों के द्वारा की गई हरकत को लेकर उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow