Sambhal News: 1529 में बाबर ने साफ जमीन पर बनवाई थी मस्जिद, सर्वे को बताया इलेक्शन का स्टंट।
सम्भल में जामा मस्जिद सर्वे में जामा मस्जिद के वकील ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 1529 में बाबर ने साफ जमीन पर मस्जिद बनवाई थी ये जामा मस्जिद ....
रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में जामा मस्जिद सर्वे में जामा मस्जिद के वकील ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 1529 में बाबर ने साफ जमीन पर मस्जिद बनवाई थी ये जामा मस्जिद थी है और रहेगी वाद का वे कोर्ट में जबाब दाखिल करेंगे हिंदू पक्ष के दावे को उन्होंने हवा हवाई बताया। वहीं सर्वे को आज हो रहे इलैक्शन का स्टंट बताते हुए पूरे मामले को पालराइजेशन की कोशिश बताया है।
Also Read- सम्भल: जामा मस्जिद के सर्वे का काम आज पूरा, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ सर्वे
जामा मस्जिद के सर्वे के सवाल पर कहा कि मौके पर मंदिर का कोई सिंबल नहीं मिला है। बाबर ने मस्जिद बनवाई थी जो उनके पास है। कोर्ट में दायर हिंदू पक्ष के केस पर कहा कि वे साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं उनके पास जामा मस्जिद होने के साक्ष्य हैं वाद का वे कोर्ट में जबाब दाखिल कर अपनी आपत्तियां पेश करेंगे।
#सम्भल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) November 20, 2024
जामा मस्जिद सर्वे में जामा मस्जिद के वकील जफर अली का बयान, 1529 में बाबर ने बनवाई थी मस्जिद
मौके पर नहीं था मंदिर, वाद के बदले कोर्ट में जबाब करेंगे दाखिल, साक्ष्य इकट्ठे कर रहे जामा मस्जिद थी है और रहेगी
ये सत्ता की हनक है कल के सर्वे में मंदिर होने का कोई सिंबल@UPGovt pic.twitter.com/nDuPCy3uWL
जफर अली, वकील, जामा मस्जिद
What's Your Reaction?