सम्भल: जामा मस्जिद के सर्वे का काम आज पूरा, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ सर्वे

करीब दो घंटे बाद सभी मस्जिद से बाहर आ गए तथा डीएम ने आज का सर्वे पूरा होने की बात कही वहीं आवश्यकता होने पर दोबारा सर्वे कराने की बात कही है। वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर..

By INA News Desk
Nov 19, 2024 - 22:01
1,799 Views
सम्भल: जामा मस्जिद के सर्वे का काम आज पूरा, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ सर्वे
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में जामा मस्जिद के सर्वे का काम आज पूर हो गया है करीब दो घंटे सर्वे हुआ है हालांकि ये शुरुआती सर्वे है, आवश्यकता होने पर दोबारा सर्वे होगा। सम्भल के जामा मस्जिद परिसर में आज सर्वे शुरु हुआ करीब दो घंटे सर्वे की कार्यवाही चली है।

जियाउर्रहमान बर्क, सांसद

हिंदू पक्ष की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में रिट दायर कर जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए सर्वे की मांग की थी।

जफर अली वकील, शाही जामा मस्जिद

कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया जिसके बाद कोर्ट कमिश्नर की मौजूदगी में दोनों पक्ष मस्जिद परिसर में पहुंचे जहां सर्वे हुआ।

विष्णु शंकर जैन, वकील हिंदू पक्ष

करीब दो घंटे बाद सभी मस्जिद से बाहर आ गए तथा डीएम ने आज का सर्वे पूरा होने की बात कही वहीं आवश्यकता होने पर दोबारा सर्वे कराने की बात कही है।

डा. राजेंद्र पैंसिया, डीएम

वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने इसे प्राथमिक सर्वे बताया अभी और भी सर्वे होने की उन्होंने बात कही है।

वहीं मौके जामा मस्जिद के अंदर और बाहर भारी संख्या में अतिरिक्त लोगों के पहुंच जाने की बात कही है। वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील ने सर्वे पर संतुष्टि जताई है।

तो सपा सांसद ने 1991 का हवाला देकर सर्वे पर सवाल उठा दिए हैं। अलबत्ता जामामस्जिद के सर्वे से सियासी पारा हाई हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement