Sambhal: पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले को हो फांसी: बर्क

सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने महाराज यति नरसिंहानंद द्वारा गाजियाबाद के डासना में दिए गए बयान की निंदा की है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने के साथ फांसी की मांग की है।

Oct 4, 2024 - 20:57
 0  171
Sambhal: पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले को हो फांसी: बर्क
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

Sambhal News INA.

पैगंबर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले महाराज यति नरसिंहानंद के खिलाफ सम्भल संसद का गुस्सा भड़का है उन्होंने इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग के साथ ही गिरफ्तारी न होने पर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन व सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

Also Read: Hardoi: एक माह बाद भी संडीला पुलिस नहीं कर पाई चोरी का खुलासा, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल संडीला पुलिस

सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने महाराज यति नरसिंहानंद द्वारा गाजियाबाद के डासना में दिए गए बयान की निंदा की है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने के साथ फांसी की मांग की है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार इस और कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है हम इस देश के नागरिक ही नहीं हम इस देश के मालिक भी हैं ऐसे बयान देने वालों को ऊपर से शय मिली हुई है बीजेपी सबका साथ सबका विकास चाहती है तो ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही करें। अगर ऐसे लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ज्ञापन देने के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा और सुप्रीम कोर्ट का रूख अपनाया जाएगा।

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow