Deoband: व्यापारी के यहां जीएसटी टीम की छापेमारी, हड़कंप मचा, कवरेज करने पहुंचे मीडियकर्मी से व्यापारियों ने की अभद्रता
छापेमारी की जानकारी मिलने पर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जीएसटी टीम कई घंटे तक व्यापारी के यहां कार्रवाई करती रही। इस दौरान जानकारी होने पर जब मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचा तो व्यापारियों ने उसके साथ
By INA News.
मोहल्ला नेचलगढ़ में पान मसाला बेचने वाले व्यापारी के यहां जीएसटी टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचे तो एक महिला अधिकारी बिना कुछ जानकारी दिए वहां से चली गई। जबकि टीम के अन्य सदस्य व्यापारी के यहां बिलों का मिलान करते रहे। जीएसटी की टीम ने आठ नवंबर को बाजार में एक सराफा के यहां भी छापामारी की थी। सोमवार की रात मोहल्ला नेचलगढ़ में महिला अधिकारी के नेतृत्व में जीएसटी की टीम एक व्यापारी के घर छापामारी करने पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मी व्यापारी के मुख्यद्वार पर खड़े रहे।
यह भी पढ़ें- Mussoorie: विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर बैठक के एसडीएम ने की बैठक
छापेमारी की जानकारी मिलने पर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जीएसटी टीम कई घंटे तक व्यापारी के यहां कार्रवाई करती रही। इस दौरान जानकारी होने पर जब मीडियाकर्मी कवरेज के लिए पहुंचा तो व्यापारियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे कवरेज करने से रोक दिया। इस बीच महिला अधिकारी मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी दिए बिना वहां से चली गईं। जबकि टीम के अन्य सदस्य माल और बिलों का मिलान करते रहे।
महिला अधिकारी के बीच में चले जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया गया है कि टीम को कुछ कागज मिले हैं, जिन पर रोजमर्रा के लेन देन का हिसाब लिखा हुआ है। लेकिन उनके बिल नहीं है। देर रात तक टीम व्यापारी के यहां डेरा डाले हुए थी।
What's Your Reaction?











