Deoband: इंसान को सही रास्ते पर चलना सिखाती है इस्लामी तालीम: मौलाना रिजवान

मौलाना रिजवान कासमी ने कहा कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की तालीम पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि एक लड़की शिक्षा हासिल करेगी तो उससे कई परिवार शैक्षित होंगे। उन्होंने कुरआन पाक मुकम्मल करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों की प्रशंसा की।

By INA News Desk
Nov 4, 2024 - 00:29
82 Views
Deoband: इंसान को सही रास्ते पर चलना सिखाती है इस्लामी तालीम: मौलाना रिजवान

आठ साल की मरयम और छह वर्ष के अबूबकर ने किया कुरआन पाक मुकम्मल

Deoband News INA.

जामिया इल्हामिया मदरसा तुल बनात के उस्ताद मौलाना रिजवान कासमी ने कहा कि इस्लामी तालीम इंसान को सही रास्ते पर चलने, जिंदगी को शरीयत के उसूलों पर गुजारने और दूसरों की मद्द करने का संदेश देती है। रविवार को आठ वर्षीय मरयम और छह वर्षीय अबूबकर के कुरआन पाक मुकम्मल करने पर मोहल्ला शाहरमजुद्दीन स्थित नवाब सिद्दीकी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना रिजवान कासमी ने कहा कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की तालीम पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि एक लड़की शिक्षा हासिल करेगी तो उससे कई परिवार शैक्षित होंगे। उन्होंने कुरआन पाक मुकम्मल करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों की प्रशंसा की।

Also Read: Pilibhit: जिला गंगा समिति द्वारा गोमती उद्गम स्थल पर मनाया जाएगा एक दिवसीय गंगा उत्सव

साथ ही कहा कि यह जीवन की शुरुआती तालीम है। जिसके बाद इंसान अपनी जिंदगी को शरीयत के मुताबिक गुजार सकेगा और उन्हें अच्छे और बुरे का फर्क पता चलेगा। अंत में उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना फहीम खान, अनवार हसीन, नसीम चांद, अनस सिद्दीकी, नबील उस्मानी, फूल, बाबर गजाली, अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow