Deoband: छुट्टी खत्म, फिर शुरु निगम का डिस्कनेक्शन अभियान

रविवार को विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि त्योहारों के चलते राजस्व वसूली अभियान को बंद किया गया था। सोमवार को फिर से आठ दिवसीय महा अभियान की शुरुआत की जाएगी।

Nov 4, 2024 - 00:27
 0  44
Deoband: छुट्टी खत्म, फिर शुरु निगम का डिस्कनेक्शन अभियान

  • देवबंद टाऊन में कम राजस्व वसूली पर उच्चाधिकारियों ने जताई नाराजगी
  • कम वसूली करने वाले कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई

Deoband News INA.

त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्युत निगम सोमवार (आज) से फिर महा डिस्कनेक्शन अभियान शुरु करेगा। इसके तहत निगम की अलग-अलग टीमें वसूली करेंगी साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। रविवार को विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि त्योहारों के चलते राजस्व वसूली अभियान को बंद किया गया था। सोमवार को फिर से आठ दिवसीय महा अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि देवबंद टाऊन से राजस्व वसूली कम होने को लेकर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।

Also Read: Pilibhit: जिला गंगा समिति द्वारा गोमती उद्गम स्थल पर मनाया जाएगा एक दिवसीय गंगा उत्सव

साथ ही वसूली किए जाने को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसलिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जो वसूली करने के साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ता के कनेक्शन काटेगी। अनिल चौरसिया ने बताया कि इस बार सख्ती के चलते कम वसूली करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिले हैं। इसलिए अभियान में कर्मचारी अभियान में लापरवाही न बरतें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow