Deoband News: तेज टक्कर से टूटी हैं करण और अवनी के शरीर की हड्डियां
गुरुवार को शाम के घर से मंदिर में पूजा करने गए करण (11) और चचेरी बहन अवनी (7) का शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। देर रात दोनों के शव बरामद हुए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा,पुलिस की तीन टीमें कर रही जांच
Deoband News INA.
भायला गांव में दीवाली के दिन सड़क किनारे मिले भाई-बहन के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें तेज टक्कर लगने से दोनों के शरीर की हड्डियां टूटना और उसके कारण मौत होना दर्शाया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की है। बता दें, कि गुरुवार को शाम के घर से मंदिर में पूजा करने गए करण (11) और चचेरी बहन अवनी (7) का शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। देर रात दोनों के शव बरामद हुए थे। मामले में ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में दोनों की हत्या करने का शक जताते हुए देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
Also Read: Hardoi News: विभिन्न अपराधों में संलिप्त 17 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जिसके चलते पुलिस ने मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया था। शनिवार को एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेज हिट (टक्कर) लगने के कारण शरीर की हड्डियां टूटना और उनकी मौत होना दर्शाया है। करण के शरीर की तीन जगह से हड्डी टूटी हुई थी। जबकि अवनी के शरीर की भी कई हड्डियां टूटी हुई हैं। बताया कि पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है जो मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज चेक कर रही हैं। साथ ही शाम छह से रात दस बजे के बीच वहां कौन कौन से नंबर एक्टिव थे। उनकी जांच भी की जा रही है। घटनास्थल से बरामद पार्ट्स से वाहन के रंग की पहचान कर ली गई है।
What's Your Reaction?