Deoband News: बिजलीघर में लगाए गए नए सर्किट ब्रेकर, लंबे समय आपूर्ति गायब होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि बिजलीघर में नई मशीनों की स्थापना की गई है। बिजलीघर में स्थित लाइनों पर सर्किट ब्रेकर लगाए गए हैं, जो लाइनों में होने वाले फाल्ट और ट्रांसफार्मरों की प्रोटेक्शन (सुरक्षा) करेगा।

Oct 20, 2024 - 21:18
 0  33
Deoband News: बिजलीघर में लगाए गए नए सर्किट ब्रेकर, लंबे समय आपूर्ति गायब होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Deoband News INA.

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दिए जाने और फाल्ट आदि की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य राजमार्ग-59 स्थित 33केवी बिजलीघर में सर्किट ब्रेकर (इलेक्ट्रिकल स्विच) लगाए हैं। इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय आपूर्ति गायब रहने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि बिजलीघर में नई मशीनों की स्थापना की गई है। बिजलीघर में स्थित लाइनों पर सर्किट ब्रेकर लगाए गए हैं, जो लाइनों में होने वाले फाल्ट और ट्रांसफार्मरों की प्रोटेक्शन (सुरक्षा) करेगा। उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिकल सर्किट को ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट या किसी और तरह की खराबी से बचाता है। साथ ही यह बिजली के प्रवाह को रोककर घरों, दफ्तरों और उद्योगों को सुरक्षित रखता है। रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखकर सर्किट ब्रेकर लगाए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow