Sitapur News: दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत, दोनों बाइक सवारों की मौत

चालक रामखेलावन पासी व चालक सतीश की आमने-सामने से टक्कर हो गई. जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक रामखेलावन तथा सतीश की मौके पर मृत्यु हो गई।

By INA News Desk
Oct 20, 2024 - 21:22
177 Views
Sitapur News: दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत, दोनों बाइक सवारों की मौत
Advertisement
Advertisement

Naimisharanya- Sitapur News INA.

रिपोर्ट:- सुरेंद्र कुमार

रविवार को दुपहार को नैमिष कल्ली मार्ग पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालकों की मोके पर ही मौत हो गई। कल्ली चौराहे के निकट गैस एजेंसी के पास बजाज सीटी 100 यूपी 34 बीई 9577 जिसके चालक रामखेलावन पासी पुत्र शोबरन उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम निवाड़ी छावन थाना मिश्रित सीतापुर तथा मोटरसाइकिल नंबर यूपी 34 एटी 5543 हीरो डीलक्स के चालक सतीश पुत्र गोबरे राठौर निवासी लकड़िया मऊ थाना नैमिषारण्य सीतापुर उम्र 35 वर्ष की आमने-सामने से टक्कर हो गई. जिसमें दोनों मोटरसाइकिल चालक रामखेलावन तथा सतीश की मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक सतीश की पत्नी सरोजनी को चोटे आई. जिन्हे उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख भेजा गया। शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीतापुर भेजा गया. जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement