Sitapur News: नैमिषारण्य तीर्थ में गरजा बुलडोजर, कॉरिडोर निर्माण के चलते की गई कार्यवाही

नैमिषारण्य तीर्थ में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार नैमिषारण्य कोरिडोर योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली।

By INA News Desk
Oct 20, 2024 - 21:27
209 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य तीर्थ में गरजा बुलडोजर, कॉरिडोर निर्माण के चलते की गई कार्यवाही
Advertisement
Advertisement

Naimisharanya- Sitapur News INA.

रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नेमिषारण्य मै कोरिडोर के काम को लेकर आज नैमिष के विकास के निर्माण कार्य में तेजी दिखायी दी, चक्रतीर्थ प्रांगण , ललिता देवी मंदिर ,गोमती नदी राजघाट, पंचप्रयाग ,पंच मुखी हनुमान मंदिर आदि धार्मिक स्थलों को एक नया स्वरूप दिया जा रहा है.

बता दे कि नैमिषारण्य तीर्थ में उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार नैमिषारण्य कोरिडोर योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। ललिता देवी मंदिर के निकट पंचमुखी प्लाजा नव निर्माण के दायरे मे आने वाली अवेध दुकानों को बुलडोजर द्वारा हटाया गया।

एसडीएम मिश्रिख द्वारा गत शनिवार तक स्थनीय लोगो को दुकाने हटाने का समय दिया गया था। आज दुपहार मैं ललिता देवी मंदिर चौराहा के पास सडक पर लगी अवैध दुकानों व अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाने की कार्यवाही की मिश्रिख उपजिलाधिकारी पंकज सक्सेना के नेतृत्व मे की गई बुलडोजर से कार्यवाही के दोरान डीडी पर्यटन के अधिकारी एवं तहसील के आला अधिकारी, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement