Deoband: मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नौ नामजद सहित 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
18 अप्रैल 2017 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उक्त युवक आया और उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई और फोटो भी खींच ली। जिसके ...
लोकलाज के कारण कई वर्षों तक पीड़िता सहती रही हैवानियत
By INA News.
मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने की धमकी देकर वह कई वर्षों तक उसके साथ हैवानियत करते रहे। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2017 से चल रहा है। नगर के ही एक मोहल्ले के युवक का उनके घर आना जाना था।
यह भी पढ़ें- सम्भल: जामा मस्जिद के सर्वे का काम आज पूरा, पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ सर्वे
18 अप्रैल 2017 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उक्त युवक आया और उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई और फोटो भी खींच ली। जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने शादी का झांसा देकर उसे सालों तक बेवकूफ बनाया। उससे लाखों रुपये भी ऐंठे गए।
उक्त आरोपी अपने कई अन्य साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और हर बार उसकी वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने बताया कि उसकी और भाई की शादी तय हो गई थी। लेकिन आरोपी ने ससुराल पक्ष के लोगों को वीडियो दिखाई।जिस कारण दोनों का रिश्ता भी टूट गया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फरहान, सुलेमान, नौमान, इमरान, फैजान समेत 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरी मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?











