Deoband: 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा कैचअप टीकाकरण अभियान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने संस्था के जिम्मेदारों से टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील करने का आह्वान किया।

Nov 19, 2024 - 22:45
 0  56
Deoband: 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा कैचअप टीकाकरण अभियान

  • दारुल उलूम में स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की बैठक,सहयोग की अपील
  • खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव को चलाया जाएगा अभियान: सीएमओ

By INA News.

खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कैचअप टीकाकरण अभियान शुरु करेगा। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मंगलवार को इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचे और इसमें सहयोग की अपील की। टीकाकरण अभियान की शुरुआत 25 नवंबर से की जाएगी। अभियान छह दिसंबर तक चलेगा।

कैचअप टीकाकरण के नाम से चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दारुल उलूम में बैठक का आयोजन किया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने संस्था के जिम्मेदारों से टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Deoband: मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नौ नामजद सहित 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों की आशंकाओं के जवाब दिए और बताया कि देवबंद, सढ़ौली कदीम और सहारनपुर सिटी ब्लॉक में 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक कैचअप टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जबकि 8 दिसंबर को पोलियो बूथ का आयोजन होगा। उन्होंने धर्म गुरुओं से इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने और लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया।

यूनिसेफ के जिला समन्वयक अमित शर्मा ने कहा कि समय से टीकाकरण होने से बच्चे और गर्भवती महिलाएं को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. उबैदुल्लाह, दारुल उलूम के मोहतमिम कार्यालय के इंचार्ज मुफ्ती रिहान कासमी, डॉ. मतलूब अहमद, बीएमसी ममता कुमारी,आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow