Rajasthan News: सीकर में दिखा सांड का क़हर, शख्स के सीने में घोंप दिया सींग, टूटी तीन पसलियां।

राजस्थान के सीकर में इस वक्त आवारा सांडों का क़हर देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां आवारा सांड लगातार लोगों को अपने हमले का शिकार बना रहे हैं ....

Jan 12, 2025 - 19:31
48 Views
Rajasthan News: सीकर में दिखा सांड का क़हर, शख्स के सीने में घोंप दिया सींग, टूटी तीन पसलियां।

राजस्थान में एक सांड का क़हर देखने को मिला। यहां एक सांड ने एक शख्स के सीने में सींग को घोंप दिया। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था छात्र

राजस्थान के सीकर में इस वक्त आवारा सांडों का क़हर देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां आवारा सांड लगातार लोगों को अपने हमले का शिकार बना रहे हैं जिसकी वजह से लोगों की जान तक चली जा रही है। ऐसा ही एक बार फिर से सीकर में देखने को मिला जहां पर छात्र के ऊपर सांड ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। मामले को लेकर बताया गया कि चांदपोल गेट इलाके का रहने वाला विनोद शर्मा (18) पुत्र कारणदीप शर्मा अपनी बाइक पर बैठकर घर की तरफ आ रहे थे तभी रामलीला रोड पर मौजूद एक आवारा सांड दौड़ कर आया और सीधे सीने में अपने सींग को घोंप दिया। जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और बुरी तरीके से घायल हो गया।

Also Read- Political News: महाकुंभ को लेकर सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, प्रयागराज के लिए सभी जिले से जाएंगी बसे।

  • छात्र के सीने में घुसे सींग

सांड के छात्र के ऊपर हमला किए जाने के बाद तुरंत आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे जहां पर उन्होंने घायल अवस्था में सड़क पर पड़े छात्र को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं उसके पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी। अस्पताल में छात्र को भर्ती कराए जाने के मामले में पता चला की छात्रा के 2 से 3 इंच सींग सीने में घुस चुके थे। जिसकी वजह से छात्र की तीन पसलियां टूट गई। सीकर में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई लोगों पर आवारा सांड हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन से कई दफा हमारा सांड को लेकर कहा गया कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। यहां पर लोग आवारा सांडो की वजह से मौत की साये में रहने को मजबूर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow