Delhi News: बीजेपी ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची।

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की तरफ से किया जा चुका है। जिसके बाद से हर पार्टी दिल्ली में सरकार ...

Jan 12, 2025 - 19:40
90 Views
Delhi News: बीजेपी ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी कर दिया है। अब तक कुल मिलाकर भाजपा ने 58 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चूका हैं।

  • दिल्ली में आप-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की तरफ से किया जा चुका है। जिसके बाद से हर पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने का ख्वाब देख रही है। आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपनी उम्मीदवारों को उतार चुकी है तो वहीं भाजपा की तरफ से एक के बाद एक सूची को जारी कर उम्मीदवारों को उतारने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 11 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी किया है।

जिसमे कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। इसमें गजेंद्र दराल को मुंडका से तो बजरंग शुक्ला को किराड़ी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। तो वहीं करम सिंह कर्मा को सुल्तानपुर माजरा से, करनैल सिंह शकूर बस्ती सीट से, तिलक राम गुप्ता त्रिनगर सीट से, मनोज कुमार जिंदल  सदर बाजार से और सतीश जैन चांदनी चौक से टिकट दिया गया। सूर्य प्रकाश खत्री को तिमार पुर से उम्मीदवार बनाया गया है। राज करण खत्री को नरेला से टिकट दिया गया है। कपिल मिश्रा को करावल नगर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Also Read- Political News: BMC चुनाव को लेकर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, बोले- अकेले लड़ेंगे चुनाव।

  • इन सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इससे पहले 4 जनवरी को पहली सूची को जारी किया गया था जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पहली सूची में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को बीजेपी की प्रत्याशी टक्कर देते हुए दिखाई देंगे। इसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। तो वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को टिकट देने का काम किया है। इन सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बताते चले कि विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से 5 फरवरी को मतदान होंगे तो वही 8 फरवरी को मतगणना होगी। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow