Delhi News: अरविंद केजरीवाल बोले मनीष सिसोदिया के घर पर पड़ने वाली है CBI की रेड। 

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने एक चोंका देने वाला.....

Jan 7, 2025 - 15:30
77 Views
Delhi News: अरविंद केजरीवाल बोले मनीष सिसोदिया के घर पर पड़ने वाली है CBI की रेड। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि उनके घर पर जल्द ही सीबीआई की रेड पढ़ने वाली है।

  • अरविंद केजरीवाल ने दिया चोंका देने वाला बयान

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने एक चोंका देने वाला बयान दिया है। जिसके बाद से सियासत काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा ‘‘मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं के घर पर छापेमारी की जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई का छापा पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है, इसलिए ये गिरफ्तारियां और छापेमारी उनकी बौखलाहट का नतीजा है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अभी तक इन्हें हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला है और आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।’’ 

Also read- Maha Kumbh 2025: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश - जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ हो चाक-चौबंद।

  • बीजेपी बोली अरविंद केजरीवाल कर रहे नाटक

दिल्ली में इसी साल फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं जिसको लेकर सियासत काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। यहां आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर अपनी उम्मीदवारों को उतार दिया है तो वहीं बीजेपी धीरे-धीरे अपनी उम्मीदवारों को उतारने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इन सब के बीच अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिए गए बयान को लेकर दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि केजरीवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया पोस्ट उनकी हताशा का प्रमाण है। सचदेवा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में केजरीवाल ने हर संभव कोशिश की है, चाहे वह उन पर तथाकथित हमले का नाटक हो, महिलाओं और पुजारियों के लिए भत्ते की घोषणा करना हो या पानी के बिल माफ करने का वादा हो। अरविंद केजरीवाल को पता है कि वह सत्ता से बाहर जा रहे हैं इसीलिए इस तरीके के नाटक कर रहे हैं। अबकी बार जनता दिल्ली में कमल खिलाने का काम करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow