Political News: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से पूछा सवाल, क्या आप मुझे मारना चाहते हैं?

देश की राजधानी दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से ही अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है....

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 11:13
114 Views
Political News: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा से पूछा सवाल, क्या आप मुझे मारना चाहते हैं?

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे सवाल पूछा है। क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अगर आप में हिम्मत है तो मेरे सामने चुनाव लड़कर दिखाएं।

  • पदयात्रा के दौरान हुए हमले पर केजरीवाल का बीजेपी से सवाल

देश की राजधानी दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से ही अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। इसको लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के द्वारा एक पदयात्रा निकाली गई थी जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया था। बताते चलें कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान उन पर हुए कथित हमले को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछा है।

उन्होंने कहा कि क्या आप मुझे जान से मरवाना चाहते हैं? इसीलिए आपको लोगों ने मेरे ऊपर हमले किए हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने अपने गुंडे भेज कर केजरीवाल के ऊपर हमला करवाया था। उन्होंने बीजेपी से कहा था कि अगर आप में हिम्मत है तो मेरे सामने चुनाव लड़कर दिखाएं।

Also read- Political News: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सपा हुई नाराज...

  • केजरीवाल बोले बीजेपी को मत देना वोट

भारतीय जनता पार्टी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आप कभी भी बीजेपी को वोट नहीं देना। क्योंकि अगर यह सत्ता में आए तो आम आदमी पार्टी ने जो भी योजनाएं चालू की थी उनको यह लोग बंद कर देंगे। जिससे आपको मुफ्त में बिजली नहीं मिलेगी और बाकी की कई योजनाओं का आपको लाभ नहीं मिलेगा। वही आगे कहा कि अगर आपने गलती से भी बीजेपी को वोट दे दिया तो आपके बच्चों के स्कूल को बीजेपी वाले बंद करवा देंगे।फिर आपको ₹10000 का बिजली का बिल भी भेजेंगे जो कि आप नहीं चुका पाएंगे। ऐसे में आपकी बिजली को काट दिया जाएगा। अब आप लोगों को तय करना होगा कि आप काम करने वालों को वोट देंगे या फिर काम बंद करने वालों को वोट देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow