Kanpur News: बिना नोटिस दिए गृह कर वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी, मंडल आयुक्त को सौपा ज्ञापन ।
जनता के साथ अतिरिक्त हाउस टैक्स वसूली को रोकने के लिए आज आदमी पार्टी के....
कानपुर। बिना सदन और कार्यकारिणी में पास हुए कानपुर नगर निगम द्वारा बिना नोटिस दिए गृह कर वृद्धि के उपरांत विगत 2021 से संवैधानिक बड़े हुए गृह कर वसूली को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी है। जनता के साथ अतिरिक्त हाउस टैक्स वसूली को रोकने के लिए आज आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कानपुर मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौपा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मंडल आयुक्त कार्यालय पहुच नारेबाजी की। इसके बाद आयुक्त बृज किशोर ने मांग पत्र लिया। इस दौरान आप पार्टी के अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने बताया कि कानपुर नगर निगम द्वारा G I S सर्वे कराकर हाउस टैक्स में वृद्धि की गई है इस प्रकार की वृद्धि करके पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी नगर निगम द्वारा 3 वर्षों का गृह कर एक साथ वसूलने की कार्रवाई भी नहीं की गई है पर अब कानपुर नगर निगम वृद्धि के साथ-साथ जबरन जनता से कई वर्षों का बकाया वसूल रहा है।
Also read- Lucknow News: और खास बनेगा फलों का राजा आम- देश-विदेश के नामचीन विशेषज्ञ करेंगे इस मुद्दे पर चर्चा।
जिससे जनता पीड़ित है इसको लेकर रोकने के लिए आम आदमी पार्टी मांग कर रही है और अगर इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
What's Your Reaction?











