Political News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर हाल में फिर से सरकार बनाने की पूरी ताकत लगती हुई दिखाई दे रही हैं...

Nov 22, 2024 - 13:48
 0  71
Political News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया है। इस सूची को आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में जारी किया गया है।

  • आम आदमी पार्टी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हर हाल में फिर से सरकार बनाने की पूरी ताकत लगती हुई दिखाई दे रही हैं। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के द्वारा एक बैठक की गई और इस बैठक में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी किया गया। जिसमें पार्टी की तरफ से...
लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे,
बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे,
सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे,
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे,
घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे,
करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे,
मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे,
छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे,
किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे,
विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे,
रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी।

Also Read- Election News: झारखंड में आखिरी चरण के लिए आज मतदान, इतनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट।

  • 70 सीटों पर होंगे विधानसभा के चुनाव

दिल्ली में अगले साल 2025 में विधानसभा के चुनाव होना है। इससे पहले 2020 में विधानसभा के चुनाव हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाती हुई दिखाई दी थी। बात की जाए अगली साल होने वाले चुनाव की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी 2025 में चुनाव आयोग चुनाव दिल्ली में कर सकता है। क्योंकि 2020 में फरवरी के महीने में ही चुनाव आयोग के द्वारा मतदान संपन्न कराए गए थे। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी कर दिया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर ऐसी उम्मीदवार को अबकी बार चुनावी मैदान में उतारने की कोशिश करेगी जो आम आदमी पार्टी को टक्कर दे सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।