Election News: झारखंड में आखिरी चरण के लिए आज मतदान, इतनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट।
झारखंड चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से दो चरणों में मतदान कराए जाने का फैसला किया गया था।जिसमें पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान होना थे तो वही....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
झारखंड में आज आखिरी चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। यहां 38 सीटों की उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी और इसका फैसला 23 नवंबर को सामने आएगा।
- 38 उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में होगी क़ैद
झारखंड चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से दो चरणों में मतदान कराए जाने का फैसला किया गया था।जिसमें पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान होना थे तो वही दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाने थे। यहां 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया था। इसके बाद 20 नवंबर यानि कि आज आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें आज 38 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमाते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि इससे पहले 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान किया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था।
Also Read- Maharashtra Election: अजीत पवार ने पत्नी संग डाला वोट, जनता से की अपील।
- इन सीटों पर इनके बीच मुकाबला
दूसरे चरण के लिए आज हो रहे मतदान में 38 उम्मीदवारों की किस्मत गांव पर है। जिसमे...
पोडैयाहाट विधानसभा सीट: कांग्रेस के प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह से है।
गोड्डा विधानसभा सीट: राजद के संजय प्रसाद यादव का मुकाबला भाजपा के अमित कुमार मंडल से है।
महगामा विधानसभा सीट: कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार भगत से है।
रामगढ़ विधानसभा सीट: कांग्रेस की ममता देवी का मुकाबला आजसू की सुनीता चौधरी से है।
खिजरी विधानसभा सीट: कांग्रेस के राजेश कच्छप का मुकाबला भाजपा के राम कुमार पाहन से है।
राजमहल विधानसभा सीट: झामुमो के मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का मुकाबला भाजपा के अनंत ओझा से है।
बोरियो विधानसभा सीट: झामुमो के धनंजय सोरेन का मुकाबला भाजपा के लोबिन हेम्ब्रम से है।
बरहेट विधानसभा सीट: झामुमों के हेमंत सोरेन का मुकाबला भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम के साथ है।
पाकुड़ विधानसभा सीट: कांग्रेस के निशात आलम का मुकाबला आजसू के अजहर इस्लाम से है।
महेशपुर विधानसभा सीट: झामुमो के स्टीफन मरांडी का मुकाबला भाजपा के नवनीत हेम्ब्रम से है।
सिल्ली विधानसभा सीट: झामुमो के अमित महतो का मुकाबला आजसू के सुदेश महतो से है।
खिजरी विधानसभा सीट: कांग्रेस के राजेश कच्छप का मुकाबला भाजपा के राम कुमार पाहन से है।
राजमहल विधानसभा सीट: झामुमो के मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का मुकाबला भाजपा के अनंत ओझा से है।
बोरियो विधानसभा सीट: झामुमो के धनंजय सोरेन का मुकाबला भाजपा के लोबिन हेम्ब्रम से है।
गोमिया विधानसभा सीट: झामुमों के योगेंद्र प्रसाद का मुकाबला आजसू के लम्बोदर महतो से है।
बेरमो विधानसभा सीट: कांग्रेस के कुमार जय मंगल का मुकाबला भाजपा के रवींद्र पांडे से है।
बोकारो विधानसभा सीट: कांग्रेस की श्वेता सिंह का मुकाबला भाजपा के बिरंची नारायण से है।
चंदनकियारी विधानसभा सीट: झामुमो के उमाकांत रजक का मुकाबला भाजपा के अमर कुमार बाउरी से है।
धनवार विधानसभा सीट: झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी का मुकाबला बाजपा के बाबूलाल मरांडी से है।
बगोदर विधानसभा सीट: भाकपा (माले) के विनोद कुमार का मुकाबला भाजपा के नागेंद्र महतो से है।
जमुआ विधानसभा सीट: झामुमो के केदार हाजरा का मुकाबला भाजपा की डॉ. मंजू देवी से है।
गांडेय विधानसभा सीट: झामुमो की कल्पना सोरेन का मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से है।
गिरिडीह विधानसभा सीट: झामुमो के सुदिव्य कुमार का मुकाबला भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी से है।
डुमरी विधानसभा सीट: झामुमो की बेबी देवी का मुकाबला आजसू की यशोदा देवी से है।
मधुपुर विधानसभा सीट: झामुमो के हफीजुल हसन का मुकाबला भाजपा के गंगा नारायण सिंह से है।
सारठ विधानसभा सीट: झामुमो के उदय शंकर सिंह का मुकाबला भाजपा के रणधीर कुमार सिंह से है।
देवघर विधानसभा सीट: राजद के सुरेश पासवान का मुकाबला भाजपा के नारायण दास से है।
सिंदरी विधानसभा सीट: भाकपा-माले के चंद्रदेव महतो का मुकाबला भाजपा की तारा देवी से है।
निरसा विधानसभा सीट: भाकपा माले के अरुप चटर्जी का मुकाबला भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता से है।
धनबाद विधानसभा सीट: कांग्रेस के अजय दुबे का मुकाबला भाजपा के राज सिन्हा से है।
What's Your Reaction?






