Political News: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किस सीट से मिला किसे टिकट...

महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसमें झारखंड में दो चरणों में मतदान होना ........

Oct 25, 2024 - 13:08
87 Views
Political News: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किस सीट से मिला किसे टिकट...

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक सूची को जारी किया गया है जिसमें 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस ने चुनाव को लेकर तैयारियां भी चोरों के साथ शुरू कर दी।

गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी की कांग्रेस

महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर चुनाव आयोग के द्वारा कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसमें झारखंड में दो चरणों में मतदान होना है जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान संपन्न होना है। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को वोटिंग होना है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दी है। वहीं अगर बात की जाए कांग्रेस पार्टी की तो कांग्रेस प्रदेश में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ में मिलकर चुनाव लड़ रही है। यहां कांग्रेस पार्टी ने चुनावी तैयारी के बीच में अपने 48 उम्मीदवारों की सूची को जारी कर दिया है। वहीं कांग्रेस से जुड़ी दो पार्टियां भी जल्दी अपनी सूची को जारी करेंगी।

Also Read: Political News: झारखंड में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरजेडी, 20 सीटों की रखी थी मांग।

कांग्रेस ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस के द्वारा गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी करते हुए बताया गया है कि कांग्रेस ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है। नाना पटोले को सकोली सीट से , विजय वेडट्टीवार को ब्रह्मपुरी से और विजय बालासाहेब थोराट को संगमनेर सीट से मैदान में उतारा है। वहीं महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया है हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब बची बाकी की 18 सीटों पर समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अबकी बार हम लोग मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow