Political News: झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम।

महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तारीखो का ऐलान कर दिया गया है....

Oct 22, 2024 - 10:58
97 Views
Political News: झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के तरफ से पहली सूची को जारी कर दिया गया है। जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं भाजपा ने भी अपने घटक दलों के साथ मिलकर 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

  • हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के नेता के साथ की थी मुलाकात

महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तारीखो का ऐलान कर दिया गया है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। जिसको लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई थी। इन सब के बीच झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं जिन पर बीजेपी ने अपने घटक दल के साथ मिलकर 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है बाकी की उम्मीदवारों के नाम गठबंधन के दलों के साथ बैठक के बाद घोषित होंगे।

Also Read- Jharkhand News: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद झारखंड चुनाव मे शक्ति सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

  • यहां कांग्रेस ने उतारे की उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी की तरफ से 21 उम्मीदवारों की झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक सूची को जारी किया गया है। जामताड़ा से इरफान अंसारी तो वहीं, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जमशेदपुर ईस्ट से डॉक्टर अजय कुमार को टिकट दिया है। इसके अलावा हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा, मनिका से रामचंद्र सिंह, जमशेदपुर वेस्ट से बन्ना गुप्ता को टिकट दिया गया है। बताते चले कि पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना 23 नवंबर को होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow