Political News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने उतारे चार उम्मीदवार।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सफल हो चुका है। यहां हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार ....
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर अखिलेश यादव ने यहां अपनी साइकिल को दौड़ाने का काम शुरू कर दिया है। अखिलेश की तरफ से प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
-
महाराष्ट्र में इस तारीख को होना है विधानसभा का चुनाव
हरियाणा और जम्मू कश्मीर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सफल हो चुका है। यहां हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार कमल खिलाने का काम किया तो वही जम्मू कश्मीर में अब्दुल्ला की पार्टी जीत कर आई और वह मुख्यमंत्री बने। जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
यहां उनके प्रत्याशी बुरी तरीके से हार कर आए। लेकिन अब अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में साइकिल को दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां अखिलेश की तरफ से चार उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। वही महाराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। जिसको लेकर भाजपा गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
-
सपा ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से जिन चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। यहां सपा की तरफ से अबू आजमी को शिवाजी नगर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। मालेगाव से सायने हिंद को चुनावी मैदान में उतारा। भिवंडी बेस्ट से रियाज आजमी को टिकट दिया गया। भिवंडी ईस्ट से रईस शेख को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने इन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार कर महा विकास आघाडी में हलचल तेज कर दी है। वहीं सभी पार्टियां सीट को लेकर गठबंधन के साथ तालमेल बैठाने में जुटी हैं।
What's Your Reaction?









