Political News: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज तारीखों को होगा ऐलान।

झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग इन राज्यों में होने वाले चुनाव....

By INA News Desk
Oct 15, 2024 - 13:00
88 Views
Political News: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आज तारीखों को होगा ऐलान।
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग इन राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है। जिसके बाद चुनावी हलचल काफी तेज हो जाएगी।

  • महाराष्ट्र और झारखंड पर टिकी बीजेपी की निगाहें

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में एक बार फिर से कमल खिलाने का काम किया है तो वही जम्मू कश्मीर में कुछ हद तक बीजेपी काम नहीं कर पाई। लेकिन इसी साल महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा इन दो राज्यों में  कमल खिलाने की कवायत काफी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग के द्वारा जारी होने वाली तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर में दूसरे या तीसरे हफ्ते में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं।

  • महाराष्ट्र सरकार का 26 नवंबर को कार्यकाल हो रहा खत्म

महाराष्ट्र में सरकार को बने हुए 26 नवंबर को पूरे 5 साल हो जाएंगे। जिसका कार्यकाल खत्म होने वाला है। वहीं 29 नवंबर को झारखंड का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अक्सर देखा जाता रहा है कि आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। वही अनुमान लगाए जा रहा है कि चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है।

Also Read- UP News: राम जितने आपके उतने हमारे, यति नरसिंहानंद पर हो कड़ी कार्रवाई, बोले- इमरान मसूद

  • चुनाव आयोग त्योहारों का रखेगी ध्यान

जब भी किसी भी राज्य में या फिर देश में कोई भी चुनाव होता है चुनाव आयोग त्योहार पर विशेष ध्यान देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि त्यौहार के मौके पर लोग मतदान करने मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच पाते हैं। उसको मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिवाली के त्योहार पर विशेष ध्यान देगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है। इस दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी वोटर्स अपने घर चले जाते हैं। देव दीपावली भी नवंबर में है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में चुनाव करवा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement