UP News: राम जितने आपके उतने हमारे, यति नरसिंहानंद पर हो कड़ी कार्रवाई, बोले- इमरान मसूद

कांग्रेस पार्टी के नेता इमरान मसूद ने यति नरसिंहानंद के द्वारा पैगंबर साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान...

Oct 14, 2024 - 13:50
97 Views
UP News: राम जितने आपके उतने हमारे, यति नरसिंहानंद पर हो कड़ी कार्रवाई, बोले- इमरान मसूद

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। एक बार उन्होंने फिर से यति नरसिंहानंद को लेकर बयान दिया है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

  • मानसिक रूप से विकृत यति नरसिंहानंद

कांग्रेस पार्टी के नेता इमरान मसूद ने यति नरसिंहानंद के द्वारा पैगंबर साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे फील्ड पर आयोजित दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद इमरान मसूद को आमंत्रित किया था। यहां उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा कि जितने भगवान राम आप सभी के हैं उतनी ही हमारे भी हैं। हम उनका सम्मान करते हैं उनके आदर्श पर चलने का काम करते हैं।नरसिंहानंद को मानसिक रूप से विकृत है। जो लोग दूसरों के धर्म का अपमान करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी जरूर हो।

Also read- Political News: दूसरी बार नायब सिंह सैनी बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, 17 अक्टूबर को लेंगे शपथ।

  • नरसिंहानंद ने पैगंबर साहब को लेकर दिया था विवादित बयान

हमेशा से अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद महाराज के द्वारा कुछ दिन पहले एक विवादित बयान दिया गया था। जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के पैगंबर साहब को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद देशभर के तमाम राज्यों में जोर शोर पर विरोध प्रदर्शन होता हुआ दिखाई दिया था। वहीं हर तरफ से नरसिंहानंद को गिरफ्तार की जाने की मांग उठने लगी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नरसिंहानंद महाराज को गिरफ्तार करने का काम किया था। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था अगर कोई किसी भी धर्म के ऊपर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करेगा उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow