Political News: दूसरी बार नायब सिंह सैनी बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, 17 अक्टूबर को लेंगे शपथ।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से बहुमत को हासिल कर लिया है और फिर से लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से बहुमत को हासिल कर लिया है और फिर से लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। वही 17 अक्टूबर को प्रदेश में शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे।
-
नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और यहां 90 में से 48 सीटे अपने खाते में लाकर एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य बड़े नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया और यहां फिर से कमल खिलाने का काम किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल हरियाणा में अच्छा खिला। जिसको लेकर हरियाणा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इन सबके बीच हरियाणा में दूसरी बार नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की पद पर 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचकुला के परेड ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा।
-
शपथ ग्रहण में बीजेपी की दिग्गज नेता होंगे शामिल
नायब सिंह सैनी के द्वारा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के अलग-अलग राज्यों में भाजपा शासित मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। बीजेपी विधायक दल की अभी बैठक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
Also Read- Baba Siddique Murder: बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं: मुख्यमंत्री
माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी को औपचारिक रुप से नेता चुना जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हमें पीएम की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में सीएम और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे। बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद और मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?











