Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी। 

महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की तरफ से अब तक दो आरोपियों....

Oct 14, 2024 - 00:07
85 Views
Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में बाबा सिद्दीकी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की तरफ से अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी लगातार तलाश की जा रही।

  • तीन हत्यारों ने बाबा सिद्दीकी के ऊपर किया था हमला

बॉलीवुड और राजनीति में उस समय हलचल मच गई। जब एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तीन हमलावरों ने उनके ऊपर गोलीबारी कर दी। उनको तुरंत लीलावती अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की लाख कोशिश की लेकिन जान नहीं बचा सके। तीन हत्यारों ने मुंबई के निर्मल नगर में गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी। इस मामले को पुलिस की तरफ से गंभीरता के साथ लिया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहला आरोपी करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जबकि अभी भी तीसरा आरोपी फरार है जिसको पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इसके पीछे कौन है।

  • बाबा सिद्दीकी की हत्या का शक लॉरेंस बिश्नोई

बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे और उनकी बॉलीवुड में अच्छी पकड़ थी। बाबा सिद्दीकी की तरफ से रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता था जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज एक्टर शामिल होते थे। जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त जैसे तमाम एक्टर मौजूद रहते थे। वही बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े होने की आशंका लगाई जा रही है। फिलहाल में अभी तक पुलिस की हाथ कोई भी ऐसा इनपुट नहीं लगा है।

Also Read- Bahraich News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड- बहराइच से जुड़े हैं एनसीपी नेता बाबासिद्दीकी की हत्या के तार।

जिससे यह पता चल सके कि बाबा सिद्दीकी की हत्या किसने की है इसकी वजह क्या है। माना जा रहा है इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ हो सकता है क्योंकि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की पार्टी में शामिल होने के लिए जाया करते थे और सलमान खान की जान लॉरेंस बिश्नोई लेना चाहता है। फिलहाल में महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow