Hardoi News: उत्कृष्ट शिक्षक राजीव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों मिला राज्य शिक्षक सम्मान। 

शिक्षक राजीव कुमार सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु होने पर बेसिक शिक्षा विभाग....

By INA News Desk
Sep 7, 2024 - 14:24
85 Views
Hardoi News: उत्कृष्ट शिक्षक राजीव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों मिला राज्य शिक्षक सम्मान। 

परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं। वही लोग खामोश रहते हैं अक्सर, ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।

हरदोई। उक्त पंक्तियाँ- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक राजीव कुमार सिंह पर सटीक बैठती हैं। शिक्षक राजीव कुमार सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु होने पर बेसिक शिक्षा विभाग व शिक्षक साथी गदगद हैं।प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह के अथक प्रयासों से ही आज प्रथमिक विद्यालय पिरोजापुर का यह विद्यालय अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित हुआ है। यह विद्यालय  व यहाँ के बच्चे जिले के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए एक उदाहरण हैं।

राजीव सिंह व विद्यालय स्टाफ प्रयास से ही यह विद्यालय जिले का प्रथम निपुण विद्यालय बना। विद्यालय में कंप्यूटर कक्षा, स्मार्ट क्लास और नई नई शिक्षण विधियों से पढ़ाया जाता है। राजीव सिंह जी ने अपने अथक प्रयास से विद्यालय में बच्चों के लिए कूलर, झूले, इनवर्टर, स्मार्ट टीवी, प्रोजैक्टर, सी.सी.टी.वी. आदि की व्यवस्था की है।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi Ina News: पुराने मीटरों के स्थान पर घर घर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर।

उनके चयन की घोषणा होते ही जनपद के शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।विभिन्न शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी राजीव सिंह के चयन पर उन्हें बधाई दी।गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें गोरखपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्हे पच्चीस हजार की धनराशि की चेक भी भेंट की गई। 

इसे भी पढ़ें:- Ballia: मिशन शक्ति अभियान को लेकर सिखाए आत्मरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी

शिक्षक राजीव चौहान की इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य योगेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बावन रामकुमार द्विवेदी, शिक्षक श्यामजी गुप्ता, पंकज अवस्थी, अभिषेक गुप्ता,सत्येंद्र श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, सचिन मिश्र, विद्यानिधि मिश्र, अजीत शुक्ला, अमित शुक्ला,राम किंकर बाजपेई, अवनीश बाजपेई, आशीष अग्निहोत्री, आशुतोष मिश्रा, श्वेता सिंह गौर, उदित सिंह, अजय सिंह, शिमला सिंह, अनीता मिश्रा सहित विभिन्न विकास खंड के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow