बलिया न्यूज़: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन। 

Aug 3, 2024 - 17:32
70 Views
बलिया न्यूज़: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन। 
उमाशंकर पाठक जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी

Report S.Asif Hussain zaidi.

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर बिजी कटौती के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन कर- जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित अपनी मांग संबंधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा। 

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) को सौंपा ज्ञापन।

तो वहीं जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति ठीक, और नियमित नहीं होती  है तो , इससे बडा़ आंदोलन होगा। श्री पाठक ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस किसान कामगार विद्यार्थी सभी काफी परेशान है। जिसका  बुरा असर पड़ रहा है और उत्पादन कम हो रहा है, जिससे मंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। जहां एक और प्रदेश में बारिश की कमी के चलते नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है तो वहीं बिजली कटौती के कारण किसान अपनी धन और अन्य फसलों को ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनकी फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow