Political News: अमित शाह ने महाराष्ट्र के  चुनाव को लेकर सीएम के चेहरे का कर दिया एलान?

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी....

Nov 11, 2024 - 11:51
74 Views
Political News: अमित शाह ने महाराष्ट्र के  चुनाव को लेकर सीएम के चेहरे का कर दिया एलान?

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में  अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है।

  • अगले मुख्यमंत्री के नाम का किया गया ऐलान

महाराष्ट्र में वैसे तो 20 नवंबर को मतदान होना है लेकिन उससे पहले प्रदेश में लगातार जनसभाओं का दौर दिखाई दे रहा है। इस चुनाव में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां जनसभाओं को संबोधित करते हुए जनता को अपनी पार्टी की ओर लुभाने की कोशिश कर रही हैं। वही प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की प्रदेश में मौजूद सरकार फिर से एंट्री करने जा रही है। उनके द्वारा घोषणा पत्र भी जारी किया गया। इसी दौरान पूछा गया कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल में तो अभी मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रहेंगे। चुनाव के बाद तीनों गठबंधन सहयोगी बैठकर चर्चा करेंगे और उसके बाद अगले मुख्यमंत्री पर मोहर लगेगी।

Also Read- UP News: जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अखिलेश उस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ और शिवपाल ट्रेनर हैंः योगी

  • कांग्रेस के आरोपो को बताया बे-बुनियाद

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कथित तौर पर उनके द्वारा लिखी गई किताब में खाली पन्ने होने के बाद संविधान के साथ गांधी की कोशिश का 'पर्दाफाश' हो गया है। इसीलिए राहुल गांधी हमेशा से मजाक का पात्र बनते रहे हैं। कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाने का काम कर रही है। कहा की ये लोग कहते हैं कि हम लोग आरक्षण को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है मोदी जी है तो देश में आरक्षण मजबूत है। मोदी जी ने ओबीसी को आरक्षण देने का काम किया है।वास्तव में हम लोग आरक्षण को मजबूत करते हैं। आगे कहा कि हमारे घोषणा पत्र में जो भी वादे किए गए हैं उनको हमारी सरकार पूरा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow