Political News: बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जारी की दूसरी सूची, 22 उम्मीदवारों को दिया टिकट। 

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जैसे ही चुनाव आयोग ने तारीखो का ऐलान किया वैसे ही सियासत तेज हो गई। यहां होने वाले विधानसभा चुनाव...

Oct 27, 2024 - 11:36
Oct 27, 2024 - 11:43
 0  87
Political News: बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जारी की दूसरी सूची, 22 उम्मीदवारों को दिया टिकट। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची को शनिवार को जारी कर दिया है। जिसमे 22 उम्मीदवारों के नाम दिए हैं जो की अपनी-अपनी सीट से चुनाव लड़ते दिखाई देंगे।

  • दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जैसे ही चुनाव आयोग ने तारीखो का ऐलान किया वैसे ही सियासत तेज हो गई। यहां होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव लड़ने की तैयारी जोरों के साथ शुरू कर दी। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में गठबंधन की सरकार चाहती है। जिसको लेकर भाजपा के तरफ से उम्मीदवारों की दूसरी सूची को जारी किया गया है।

जिसमें 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में बीजेपी ने धुले विधानसभा सीट से राम भदाणे को टिकट दिया है। वहीं नासिक मध्य विधानसभा सीट से भाजपा ने देवयानी सुहास फरांदे को प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी की इस लिस्ट में अकोला पश्चिम सीट से विजय कमलकिशोर अग्रवाल का नाम है। बताते चले कि इससे पहले बीजेपी ने अपने 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और पहली सूची को जारी किया था।

  • 288 सीटों पर एक ही दिन में मतदान

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से एक ही दिन में मतदान करने की बात कही गई है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने 20 नवंबर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। यहां मतदान के तीन दिन बाद ठीक 23 नवंबर को मतदान की मतगणना होनी है। यहां कर मौजूद है सरकार की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी शामिल है।

Also Read- Political News: सैलून की दुकान पर पहुंचकर राहुल गांधी ने कराई सेविंग, भावुक हो बैठा नाई।

बताते चले कि प्रदेश में 288 विधानसभा की सीटें हैं जिस पर अभी तक बीजेपी के तरफ से 121 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जा चुका है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने 165 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था जिसमें से 105 उम्मीदवार जीत कर आए थे। जों कि प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।