Political News: सैलून की दुकान पर पहुंचकर राहुल गांधी ने कराई सेविंग, भावुक हो बैठा नाई।
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोगों के बीच में पहुंचकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। तों कभी उनके द्वारा भारत जोड़ो यात्रा- after reaching the salon shop Rahul Gandhi got the haircut done, the barber got emotional
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
राहुल गांधी जहां भी जाते हैं लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सैलून की दुकान पर जाते हैं और शेविंग करवाने लगते हैं। राहुल गांधी को देखकर बातचीत करके नाई भावुक हो जाता है।
- राहुल गांधी ने नाई का वीडियो किया शेयर
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोगों के बीच में पहुंचकर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। तों कभी उनके द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाती है। जिसमें वह मोहब्बत की दुकान के जरिए लोगों के दिलों में प्यार मोहब्बत जागरुक करते हैं। तो कभी वह दुकानों पर पहुंचकर लोगों की दिलों का हाल-चाल लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त राहुल गांधी और एक नाई से जुड़ा खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो पर राहुल गांधी ने लिखा है, अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं।
नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई - घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं। आज की ज़रूरत है ऐसे आधुनिक उपाय और नई योजनाएं, जो आमदनी में बढ़त और घरों में बचत वापस लाएं। और, एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक़ मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाए।
- नाई ने राहुल गांधी से बयां अपना दर्द
शेयर किए गए वीडियो में देखा गया है कि राहुल गांधी एक नाई की दुकान पर पहुंचते हैं। यहां वह नाई से अपनी सेविंग बनवाने के लिए कहते हैं। नाई से सेविंग बनवाई जाने के दौरान राहुल गांधी उनसे बातचीत करते हैं। उनका हाल-चाल लेते हैं और उनकी आमदनी के बारे में जानकारी लेते हैं। यहां नाई राहुल गांधी को बताता है। आपके राज में हम लोग बहुत खुश थे। सुकून था कांग्रेस के राज में।
क्या करें हम लोगों का तरक्की नहीं हो पाता, हम लोग यहीं के यहीं रह जाएंगे। बच्चों का भविष्य अदर में रह जाएगा। अभी आए हैं रात को 11 बजे जाएंगे। हमारी जिंदगी ऐसे ही कट जाएगी। हम विकलांग हैं पैर से। हम जैसे गरीब आदमी को कोई सहारा देने वाला तो है। तो वही राहुल गांधी से मिलकर नाई भावुक को जाता है। इसके बाद नाई की आंखों में आंसू आ जाते है। वहीं राहुल गांधी नाई से कहते हैं कि रोना बिल्कुल नहीं है वक्त का इंतजार कीजिए।
"कुछ नहीं बचता है!"
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2024
अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं।
नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई - घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए… pic.twitter.com/1gYGdui2ll
What's Your Reaction?